Jagannath Puri Yatra IRCTC Tour Package: हर साल ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा एक जुलाई को है। अगर आप भी दक्षिण के इस प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं और रथ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो ये समय सबसे बेहतर है। जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने की योजना बना लें और सफर के लिए निकल पड़े। रथ यात्रा के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध मंदिर, बीच, छिलका लेक आदि को भी घूम सकते हैं। रेलवे भारत भ्रमण और देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर घूमने के लिए कई सारे बेहतरीन टूर पैकेज समय समय पर लेकर आता है। ऐसे में जगन्नाथ रथ यात्रा के मौके पर आईआरसीटीसी ओडिशा का शानदार टूर पैकेज दे रहा है। चलिए जानते हैं आईआरसीटीसी के जगन्नाथ टूर पैकेज के बारे में सबकुछ।