छुट्टियों में कई बार हिल स्टेशन और ऑफबीट डेस्टिनेशन घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन इस बार अपने माता-पिता को लेकर परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर भगवान के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो ये जबरदस्त मौका बार-बार नहीं मिलेगा। आईआरसीटीसी कभी भी अपने दिलचस्प ऑफर से लोगों को खुश करने का मौका नहीं छोड़ता। इस बार खास पैकेज में आप दस दिन में एक नहीं बल्कि पांच जगह की सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ यात्रा कर सकते हैं वो भी बेहद काम कीमत में।
विज्ञापन
2 of 4
आईआरसीटीसी की भोपाल विंग अपने 'भारत दर्शन' टूर पैकेजे के तहत खास लाए हैं, जिसमें यात्री विभिन्न धार्मिक स्थलों की सैर करेंगे। यह खास पैकेज पुरी, बनारस, प्रयागराज, गया और गंगासागर के लिए है। 9 रात और 10 दिनों की यात्रा 15 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
3 of 4
इस पैकेज की कीमत स्लीपर और 3एसी के लिए अलग-अलग है। जहां स्लीपर क्लास के लिए पैकेज प्रति व्यक्ति 9450 रुपये का है, वहीं 3एसी क्लास के लिए प्रति व्यक्ति 11550 रुपये प्रति व्यक्ति है।
यात्रा 15 सितंबर को इंदौर रेलवे स्टेशन से सुबह 5 बजे शुरू होगी और बनारस, इलाहाबाद से होते हुए यात्री गया, गंगासागर और फिर पुरी पहुंचेगे। इंदौर के अलावा यात्री उज्जैन, सेहोर, विदिशा, खुरई और सतना जैसी जगहों से भी इस ट्रेन को पकड़ सकते हैं।