यात्रा एक ऐसा शब्द है जिसे सुनते साथ ही मस्ती, एडवेंचर, खूबसूरती, वादियां, नई और अनोखी चीजें दिमाग में घूमने लगती हैं। फिर देर किस बात की आपकी सुविधाओं और बजट को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी जबरदस्त टूर पैकेज दे रहा है जिसमें आप उत्तर-पूर्वी भारत की चार खूबसूरत जगह घूम सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के इस टूर पैकेज का नाम ‘ईस्टर्न स्कॉटलैंड एक्स-गुवाहाटी’ है। जिसमें आप चार दिन और तीन रात रुककर ट्रिप का मजा ले सकते हैं। इसमें गुवाहाटी, शिलॉन्ग, चेरापूंजी और मावलिननॉन्ग की यात्रा शामिल है।
विज्ञापन
3 of 5
इस टूर की शुरुआत हो चुकी है और 30 नवंबर 2019 तक आप कभी भी घूम सकते हैं। इस पैकेज में आपको वेलकम ड्रिंक, डीलक्स होटल में ट्विन शेयरिंग के साथ नाश्ता और डिनर मिलेगा।
4 of 5
टूर की शुरुआत गुवाहाटी से होगी, इसके अंतर्गत यात्रियों को उमियम झील ले जाया जाएगा। इसके अलावा डॉन बॉस्को संग्रहालय और लेडी हैदरी पार्क को घूम सकेंगे। दूसरे दिन चेरापूंजी घूमने को मिलेगा। चेरापूंजी जाने के दौरान मशहूर एलिफेंट फॉल्स और शिलांग पीक देख सकेंगे।
चेरापूंजी में एलिफेंटा फॉल्स, नवाखालिकई फॉल्स, माव्सई केव्स डवान सिइम व्यू पॉइंट, इको पार्क, सेवन फॉल्स, रामकृष्ण मिशन धाम की सैर करेंगे। तीसरे दिन शिलॉन्ग से 90 किलोमीटर दूर मावलिननॉन्ग गांव के लिए जाएंगे। यह गांव एशिया का सबसे स्वच्छ गांव है।