फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ रातें नौ दिन इन खूबसूरत शहरों के सफर का खास मौका, खर्च करने होंगे मात्र आठ हजार रुपये

Sat, 21 Sep 2019 12:56 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
जब भी कहीं घूमने की प्लानिंग करें तो हमेशा नई जगह जाने की चाह रखनी चाहिए। इससे आप नई कला, संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान और इतिहास से परिचित होते हैं। घूमने के साथ-साथ आपका ज्ञान भी बढ़ जाता है। ऐसा ही दिलचस्प मौका इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन एक बार फिर आपको दे रहा है, जिसमें आप पूरे परिवार के साथ बेहद खूबसूरत जगह की यात्रा कर सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी ये यात्रा 27 सितंबर 2019 से शुरू कर रहा है। यह पैकेज महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर खास शुरू किया जा रहा है। इस पैकेज के तहत टूरिस्ट महात्मा गांधी से संबंधित स्थानों के साथ-साथ गुजरात और मध्य प्रदेश के पर्यटक स्थल घूम पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
इस सफर के दौरान यात्री महात्मा गांधी के जन्मस्थल पोरबंदर और अहमदाबाद में साबरमती आश्रम घूमेंगे। इस टूर पैकेज में वडोदरा भी शामिल है, जहां यात्री सरदार वल्लभभाई पटेल (स्टैचू ऑफ यूनिटी) दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा देख सकते हैं। यह यात्रा 8 रातों और 9 दिनों की होगी। यात्रा की शुरुआत रीवा से होगी। 

4 of 5
- फोटो : pixa
इस टूर पैकेज में ट्रेन से यात्रा की जाएगी जिसके लिए स्लीपर क्लास में 8,505 रुपये प्रति व्यक्ति और 3AC के लिए 10,395 रुपये प्रति व्यक्ति होगा किराया देना होगा। पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : passport
बता दें कि जांच के लिए यात्रियों को अपने साथ पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या सरकार की ओर से जारी कोई भी पहचान पत्र साथ रखें। इसके अलावा हाल ही में खींची गई रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें