जब भी कहीं घूमने की प्लानिंग करें तो हमेशा नई जगह जाने की चाह रखनी चाहिए। इससे आप नई कला, संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान और इतिहास से परिचित होते हैं। घूमने के साथ-साथ आपका ज्ञान भी बढ़ जाता है। ऐसा ही दिलचस्प मौका इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन एक बार फिर आपको दे रहा है, जिसमें आप पूरे परिवार के साथ बेहद खूबसूरत जगह की यात्रा कर सकते हैं।