फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थ्रिलिंग एक्सपीरियंस' के लिए कम रुपये में इस देश की यात्रा का सुनहरा मौका, मजा ना आए तो कहना

Tue, 27 Aug 2019 03:47 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
घूमने का शौक रखने वालों के लिए विदेश की सैर करना एक सपना होता है। लेकिन हर बार बजट की कमी की वजह से अगर आप नहीं घूम पाते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपका विदेश जाने का सपना सच हो सकता है। वो भी कुछ हजार रुपये खर्च करके। तो जानें क्या करके सही बजट में जल्द ही आप इस देश की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन रेलवे केटरिंग ऐंड टूरिजम कॉर्पोरेशन एक बार फिर विशेष टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत लोग 5 दिन और 4 रातें थाइलैंड में बिता सकते हैं। खास बात तो ये है कि अब यात्रियों को वीजा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पिछले दिनों थाइलैंड सरकार ने 20 से अधिक देशों के सैलानियों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल फीस में छूट दी है। इस जबरदस्त टूर पैकेज का नाम ‘थ्रिलिंग थाइलैंड' है। 
विज्ञापन

3 of 5
यह ट्रिप गुवाहाटी से शुरू होगी। जो आपकी यात्रा को थ्रिलिंग और रोमांचक बना देगा। इस पैकेज के तहत यात्री थाइलैंड के खूबसूरत शहरों बैंकॉक और पटाया सिटी की सैर कर सकेंगे। टूर की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। 4 रात और 5 दिन के इस टूर के लिए कुल 10 सीटें हैं। 

4 of 5
इस टूर का हिस्सा बनने वाले यात्रियों को सिंगल सिटिंग के लिए 35 हजार 699 रुपये खर्च करना होगा। वहीं डलब और ट्रिपल सिटिंग के लिए 32 हजार 300 रुपये चुकाने होंगे। बच्चों के लिए यात्रियों को अलग से खर्च करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थाईलैंड सिर्फ अपने मनोरम नजारों के लिए ही नहीं बल्कि बीच पर म्यूजिक नाइट्स, अडवेंचर टूरिज्म, वॉटर स्पोर्टस के लिए भी जाना जाता है। फुकेट, बैंकॉक, पटाया और हुआ हिन कुछ ऐसी जगह हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग सुकून के लिए पहुंचते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें