फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: भारतीय रेलवे यात्रियों को देती है ये विशेष सुविधाएं, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप

Mon, 13 Dec 2021 04:46 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेलवे नेटवर्कों में की जाती है। महानगरों से लेकर देश के सीमांत इलाकों तक इसका नेटवर्क फैला हुआ है। किसी अन्य साधनों की अपेक्षा भारत की ट्रेनें ज्यादा सुगम और सुरक्षित होती हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते यात्री सफर के लिए इसी से यात्रा करना पसंद करते हैं। इंडियन रेलवे को भारत की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। बीते कई सालों से ये हमारी अर्थव्यवस्था को गति देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है। ट्रेनों में हम में से अधिकतर लोग सफर करते हैं। वहीं क्या आपको भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को दी जाने वाली कुछ विशेष सुविधाओं के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे की तरफ से कई तरह की विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 4
ट्रेन - फोटो : पीटीआई

रात 10 बजे के बाद टीटीई नहीं कर सकता है टिकट चेक

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे की तरफ से ये गाइडलाइन जारी किया गया है कि टीटीई रात 10 बजे के बाद और सुबह 6 बजे के पहले आपके ट्रेन टिकट को चेक नहीं कर सकता है। हालांकि अगर आप ट्रेन में रात 10 बजे के बाद बोर्ड करके सफर कर रहे हैं, तो टीटीई आपके टिकट को चेक कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
ट्रेन - फोटो : पीटीआई

इंश्योरेंस

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे की तरफ से इंश्योरेंस की सुविधा दी जाती है। ट्रेन टिकट को बुक करते समय 0.49 पैसे को इंश्योरेंस कवर के लिए लिया जाता है। अगर यात्रा करते समय यात्री के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो इस पर उसको इंश्योरेंस कवर मिलता है। 

विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यात्रा तारीख को बदलने की सुविधा

भारतीय रेलवे की इस सुविधा की मदद से यात्री अपनी यात्रा तारीख को बदल सकते हैं। हालांकि इसके लिए यात्री को सफर करने से 48 घंटे पहले रिजर्वेशन ऑफिस में जाकर अपने टिकट को सरेंडर करना होगा। मौजूदा समय में ये सुविधा केवल ऑफलाइन टिकटों पर ही दी जा रही है। अगर आप ऑनलाइन टिकट को बुक करते हैं, तो इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें