कोरोना काल में थम चुके रेल के पहिये अब दोबारा से पटरियों पर दौड़ने लगे हैं और लोग भी अब सफर करने के लिए निकल रहे हैं। जब सब कुछ लगभग ऑनलाइन हो चुका है तो रेल टिकट बुक करने का तरीका भी बदल गया है। अब यात्री टिकट काउंटर पर लंबी लंबी कतारों में नहीं लगते हैं, अब IRCTC पोर्टल से ऑनलाइन टिकट बुक करके अपनी यात्रा पूरी करते हैं। अगर आप भी अपनी रेल यात्रा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरशन यानी IRCTC वेब पोर्टल से ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो आपको जानना जरुरी है की IRCTC ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किए हैं। जो लोग ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं उनको पहले अपनी एक आईडी बनानी होती है जिसमें उनका ईमेल और मोबाईल नंबर मांगा जाता था, लेकिन अब इस प्रक्रिया में IRCTC ने कुछ बदलाव किए हैं। आइए जानते है कि नियम में क्या बदला है -