फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद सस्ते में घूमें दक्षिण भारत, IRCTC लाया है आपके लिए ये ट्रैवल पैकेज

Fri, 07 Jun 2019 05:38 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
solo travel
अगर आप दक्षिण भारत की यात्रा करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए बेहतरीन पैकेज लाया है। आप इन पैकेज के जरिए दक्षिण भारत की कई सारी जगहों को घूम सकते हैं। दरअसल आईआरसीटीसी, दक्षिण भारत के लिए तीन सस्ते ट्रैवल पैकेज लाया है। इन पैकेजों के जरिए 12 से 15 हजार रुपए प्रति व्यक्ति खर्च से आप दक्षिण भारत की यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए विस्तार में इन बजट ट्रैवल पैकेज के बारे में जानते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 6
demo pic
आईआरसीटीसी दक्षिण भारत के लिए जो तीन ट्रैवल पैकेज लाया है उनके नाम साउद्रन मार्वल, दक्षिण भारत यात्रा और चेन्नई-कन्याकुमारी-रामेश्वरम-मदुरै टूर है। इन तीनों ट्रैवल पैकेज की कीमत अलग-अलग है। साउद्र मार्वल टूर पैकेज छह रात और सात दिनों के लिए है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
साउद्रन मार्वल टूर मुंबई से शुरू होगा। यह टूर पैकेज मुंबई से मदुरै, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और आखिर में वापस मुंबई आएगा। इस ट्रैवल पैकेज वाली ट्रेन हर शुक्रवार मुंबई से रवाना होगी। ट्रेन का नंबर 11043 है। इसमें प्रति यक्ति किराया 15,090 रुपए है।
 

4 of 6
IRCTC
दक्षिण भारत यात्रा टूर पैकेज में प्रति व्यक्ति किराया 12,285 रुपए है। इस पैकेज के लिए ट्रेन रात 12 बजकर 10 मिनट पर फिरोजपुर से चलेगी। यह पैकेज 13 रात, 14 दिनों का है। इसमें रामेश्वरम, मदुरै, कोवलम, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली, तिरुपति और मल्लिकर्जुना लोकेशन कवर होगी। प्रति व्यक्ति किराया 12,285 रुपए है।
 
विज्ञापन

5 of 6
IRCTC to give rs 10 Lakh insurance to Railway Passengers in less than rs 10 - फोटो : demo
चेन्नई-कन्याकुमारी-रामेश्वरम-मदुरै टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इसमें चेन्नई, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरै लोकेशन कवर होंगी। इस टूर पैकेज में प्रति व्यक्ति किराया  12,170  रुपए है। अगर आप ग्रुप में टिकट बुक कराते हैं तो प्रति व्यक्ति आपको 9,540 रुपए पड़ेगा। इस पैकेज में हर गुरुवार चेन्नई के एम्मोर स्टेशन से ट्रेन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
irctc
इस टूर पैकेज में आपको तीनों टाइम के खाने की सुविधा मिलेगी।  होटल और रेलवे स्टेशन से होटल तक के लिए बस की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें