फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की 4 सबसे आलीशान क्रूज जहां रोबोट सर्व करते हैं ड्रिंक,स्पा से लेकर 3डी फिल्म की सुविधा मौजूद

Fri, 07 Jun 2019 04:11 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्रूज जहाज - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप समुद्र के बीच क्रूज का शानदार सफर करना चाहते हैं तो आपको अपनी जेब थोड़ा ढीली करनी पड़ेगी। दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रूज में आपको ऐसी आलीशान सुविधाएं मिलेंगी जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। अगर आप दुनिया घूमने के शौकीन हैं और क्रूज की यात्रा के जरिए घूमने के असली रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं तो आपको विश्व की कुछ सबसे आधुनिक क्रूज की सैर जरूर करनी चाहिए।यहां रोबोट आपको ड्रिंक सर्व करते हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ आलीशान क्रूज के बारे में बता रहे हैं जहां आप 3डी मूवीज से लेकर स्पा और चित्रकला एवं संगीत तक सब चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं...

 
विज्ञापन

2 of 5
जहाज - फोटो : सोशल मीडिया
डिजनी क्रूज लाइन
इस क्रूज में 4 हजार से ज्यादा गेस्ट आ सकते हैं। यह एक आलीशन और आधुनिक सुविधाओं से लैक क्रूज है। इसका इंटीरियर डिजाइन बेहद शानदार है। यहां आप 3डी म्यूजिक से लेकर डेक पार्टी और लाइव म्यूजिकल इवेंट तक का लुत्फ उठा सकते हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
सेवन सीज एक्सप्लोरर, रेगेंट क्रूज
यह दुनिया का सबसे लग्जीरियस क्रूज है। यह क्रूज सैकड़ों क्रिस्टल झूमर से सझाया गया है। इसमें पाब्लो पिकासो का आर्ट वर्क हुआ है। इस जहाज में बहुत बड़ी और आलीशान बालकनी हैं। स्पा से लेकर तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इसके लिए आपको 1 लाख 50 हजार डॉलर खर्च करने पड़ेंगे।
 

4 of 5
क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
सिल्वर स्प्रिट, सिल्वरसी क्रूज
इस क्रूज को पाइव रेटिंग मिली हुई है। इसमें आपको आलीशान सुविधाएं मिलेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
क्वांटम ऑफ द सीज, रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल
यह बेहद विशिष्ट जहाज है। यह ऐसी क्रूज हैं जो दुनिया में अपनी आलीशान सुविधाओं के लिए जानी जाती है। यहां आपको सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इस जहाज में रोबोट बारडेंटर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें