फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Tourism Day 2023: विदेशियों को बहुत पसंद हैं भारत के ये पर्यटन स्थल, घूमने के लिए आते हैं हर साल

Thu, 28 Sep 2023 12:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
travel - फोटो : istock
World Tourism Day 2023: विश्व में कई पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी विविधता के साथ ही वैश्विक धरोहरों, ऐतिहासिक इमारतों और खास पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध हैं। हालांकि बहुत से लोगों को इन पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी ही नहीं है। ऐसे में कई स्थल तो ऐसे हैं जो अपना अस्तित्व ही खोते जा रहे हैं।

देश विदेश के पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यात्रियों को इन दार्शनिक स्थलों के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। कई प्रसिद्ध धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल हैं, जहां की जानकारी होने पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर भारत के ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में जानिए, जो विदेशियों को भी काफी पसंद हैं। इन पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए हर साल बड़ी संख्या में विदेशी यात्री भारत आते हैं। आइए जानते हैं विदेशी पर्यटकों को पसंद भारतीय पर्यटन स्थलों के बारें में। 
विज्ञापन

2 of 5
सावन में काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन - फोटो : istock
बनारस

उत्तर भारत का बनारस शहर विश्व प्रसिद्ध है। यह बसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल है। वैसे तो हिंदुओं के लिए बनारस धार्मिक महत्व रखता है। लेकिन यहां सबसे अधिक विदेश पर्यटक देखे जाते हैं। वाराणसी धर्म और आध्यात्म का केंद्र है। गंगा किनारे बसे इस शहर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ धाम बसा है। काशी क 'मंदिरों का शहर' भी कहते हैं, क्योंकि यहां हर गली में मंदिर मिल जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
taj mahal - फोटो : सोशल मीडिया
आगरा 

विश्व के सात अजूबों में से एक भारत में स्थित है। सातवां अजूबा भारत के आगरा जिले में स्थित ताजमहल है, जिसे प्रेम का प्रतीक कहा जाता है। इसे यूनेस्को ने अपनी धरोहरों में भी जगह दी है। ताजमहल को देखने के लिए भारतीयों के साथ ही दुनियाभर से लोग आते हैं। ताजमहल की खूबसूरती पूरी दुनिया में मशहूर है। सफेद संगमरमर से बना यह नायाब महलनुमा मकबरा विदेशियों को काफी पसंद आता है। ताजमहल के अलावा आगरा में पर्यटकों को ताज म्यूजियम, इतिमद-उद-दौला, अकबर का मकबरा और आगरा का लाल किला भी घूमने के लिए मशहूर जगहें हैं।

4 of 5
जयपुर में स्थित जयगढ़ किला - फोटो : सोशल मीडिया
जयपुर

राजस्थान के अधिकतर शहर अपने आप में पर्यटन स्थल हैं। जयपुर से लेकर उदयपुर और जैसलमेस से लेकर अजमेर तक कई किले, महल और धार्मिक स्थल हैं, जहां भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं। जयपुर में स्थित हवा महल, अंबर पैलेस, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला और जयपुर किला घूमने जा सकते हैं। यहां भारत की संस्कृति और इतिहास के अद्भुत संगम को महसूस कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोवा में लागू कड़े नियम - फोटो : pixabay
गोवा

सबसे अधिक विदेशी पर्यटक गोवा आते हैं। गोवा भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे देश का फन कैपिटल कहते हैं। देश विदेश से लोग यहां मस्ती करने और छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। गोवा के बीच, नाइट पार्टीज, क्रूज पार्टी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें