इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने रेल का सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए नया कदम लिया है। अब रेलगाड़ी में भी सफर करने वाले यात्रियों को एयर होस्टेस के तर्ज पर ही ट्रेन होस्टेस की सुविधा मिलने वाली है। अभी यह सुविधा प्रीमियम रेलगाड़ियों में ही दी जाएगी। जिसमें शताब्दी, गतिमान और तेजस रेलगाड़ी शामिल हैं। इन रेलगाड़ियों में महिला कर्मचारी सेवा देंगी। अब यदि आप जब भी अगली बार इन रेलगाड़ी में यात्रा करेंगे तो आपको सेवा देने के लिए ट्रेन होस्टेस मिलेंगी। आईआरसीटीसी के अनुसार इस तरह की सेवा को शुरू किया जा चुका है और हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस से इसकी शुरुआत की गई है। सभी प्रीमियम रेलगाड़ियों में यह बदलाव किया गया है। इससे रेलवे की सुविधा में गुणवत्ता भी आएगी। रेलवे के इस प्रयोग से यात्रियों के सफर का अनुभव भी अच्छा होगा। आइए जानें की और क्या खास है.....