फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में करनी है सैर तो जाएं भारत की इन जगहों पर, ऐसा लगता है आ गए हैं कहीं विदेश

Mon, 18 Nov 2019 09:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : travel
आपका मन विदेश घूमने का करता है लेकिन आपका बजट कम हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं। जहां की सैर किसी आपको आश्चर्य में डाल देगी क्योंकि यहां के नजारे इतने सुंदर हैं कि ऐसा लगता है कि हम स्विट्जरलैंड या पेरिस में आ गए हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी जगह हैं जिनके बारे में हम बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : travel
हम आपको बता दें कि स्कॉटलैंड की हरियाली भरे पहाड़ों की सैर आप हिमाचल प्रदेश की मंडी जाकर कर सकते हैं। यहां कि प्राकृतिक सुन्दरता को देखकर आप इस जगह के दीवाने हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
साफ-सुथरे और सुंदर आइलैंड पर लोग छुट्टियों पर जाना पसंद करते हैं। इसके लिए लोगों की पहली पसंद थाईलैंड का फी फी द्वीप है। लेकिन अगर आपका बजट थाईलैंड जाने का नहीं है तो इसकी जगह आप भारत के अंडमान एंड निकोबार द्वीप पर भी जा सकते हैं। यहां के नजारे और वाटर स्पोर्ट्स यकीनन आपका दिल जीत लेंगे।

4 of 6
- फोटो : pixa
आइसलैंड के Jokulsarlon Lake देखने बहुत लोग जाते हैं, लेकिन शायद वह यह नहीं जानते कि सिक्किम में 17,100 फीट ऊंचाई पर स्थित गुरुडोंग्मार लेक दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। यहां की अलौकिक खूबसूरती देखने विदेश से लोग आते हैं। इस लेक की जितनी तारीफ की जाए कम है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
केरल के मुन्नार की खूबसूरती का एक बार दीदार कर लेंगे तो आप इस कदर मोहित हो जाएंगे कि आप बार-बार वहां जाना चाहेंगे। यहां कई आकर्षक चाय के बागान हैं जो मलेशिया के बागानों से भी ज्यादा सुंदर हैं। अगर आपका मलेशिया जाकर चाय के बागानों का लुत्फ उठाने का सपना देखते हैं तो ये आप केरल में भी पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
अगर आप ऑस्ट्रेलिया जैसी खूबसूरती देखना चाहते हैं और बजट कम है तो हम बता दें कि ये नजारे आपको भारत में भी मिल जाएंगे। आस्ट्रेलिया के ऊंचे पहाड़ों की खूबसूरती का नजारा आप लद्दाख में भी देख सकते हैं। लद्दाख के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और वहां की खूबसूरती देखकर आप पक्का इस जगह के दीवाने हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें