फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां जाएं घूमने? इस सवाल का जवाब खोजने में मदद करेंगी ये छह बातें

Sun, 17 Nov 2019 11:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : pixa
छुट्टियों में घूमने के लिए कहां जाएं?ये एक सवाल है जो हर घुमक्कड़ी को परेशान करता है। क्योंकि आजकल घूमने के इतने ज्यादा विकल्प और सुविधाएं मौजूद हैं कि लोग भ्रमित हो जाते हैं कि कहां जाएं और क्या घूमें। हर इंसान अपनी पसंद और छुट्टियों के हिसाब से सैर करने का प्लान करता है। लेकिन अगर आपको किसी सही डेस्टिनेशन का चुनाव करने में दिक्कत हो रही है तो इन बातों को पढ़कर जरूर अपनी छुट्टियों को प्लान करने में सुविधा होगी। तो चलिए जानें कि वो छह बातें कौन सी है।

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Pixabay
वहीं पुरानी जगह या फिर किसी नई जगह की प्लानिंग करना चाहते हैं
छुट्टियों की प्लानिंग करते समय सबसे ज्यादा दुविधा  होती है कि किसी नई जगह जाएं या फिर वहीं पुरानी जगह को ही एक्सप्लोर करें। हांलाकि अपनी छुट्टियां बिताने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर जाने का आइडिया बुरा नहीं है। लेकिन अगर आपको किसी नई जगह को देखने का मन है तो इन बातों के साथ करें चुनाव।

 
विज्ञापन

3 of 7
कितने दिन का ट्रिप प्लान कर रहें है
आपको कितने दिन के लिए घूमने जाना है ये बहुत कुछ आपकी छुट्टियों पर निर्भर करता है। अगर आपके पास केवल वीकएंड है या फिर केवल एक सप्ताह है तो किसी ऐसी जगह को चुनिए जहां पर  पहुंचने में ज्यादा समय न लगें। क्योंकि अगर आपका आधा वक्त सफर में खर्च हो जाएगा तो फिर उस जगह पर घूमने के लिए कम वक्त मिलेगा। लेकिन अगर आपके पास पूरा एक महीना या फिर उससे ज्यादा है तो जरूर ही आप यूरोप जैसी जगहों को घूमने के लिए चुन सकते हैं।

 

4 of 7
- फोटो : pixa
किसके साथ घूमने जा रहें है
आप किसके साथ घूमने जा रहें है ये बात बहुत कुछ आपके सैर करने वाली जगह को तय करने में मदद करती है। जैसे अगर आप परिवार के साथ जा रहें है तो किसी ऐतिहासिक जगह का प्लान कर सकते हैं। जिसके भी साथ घूमने का सोच रहें हैं उन सबके साथ बैठकर अपनी ट्रिप का प्लान कर लें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
आपकी पंसदीदा जगह क्या है
घूमने के लिए आप कहां जाना चाहते हैं ये बात काफी हद तक आपकी पसंद पर निर्भर करती है। जैसे आपको पहाड़ पसंद है या बीच, शॉपिंग वाली जगह घूमना चाहते हैं कि जहां पर अलग तरीके के खाने मिलते हैं वहां। अपने देश में घूमने का शौक रखते हैं कि कहीं देश के बाहर घूमना चाहते हैं। साथ ही एडवेंचर एक्टीविटीज का शौक रखते हैं या केवल घूमना पसंद है।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : social media
बजट
सबसे बड़ा मुद्दा बजट का होता है। आपकी सैर बहुत हद तक इस बात पर टिकी होती है कि घूमने के लिए आपके पास कितना बजट है। अपने बजट के हिसाब से घूमने वाली जगह का चयन करना सबसे समझदारी का काम है। लेकिन अगर बजट आपके लिए कोई मायने नहीं रखता तो कोई चिंता की बात ही नहीं है। आप जहां चाहें वहां घूम सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कौन सा मौसम पसंद करते हैं सैर के लिए
आपको कौन सा मौसम पसंद है घूमने के लिए ये बात भी सैर करने के लिए जरूरी है। जैसे कुछ लोगों को ठंड के मौसम में पहाड़ों की बर्फबारी देखने का शौक होता है। तो वहीं कुछ लोगों को गर्मी के मौसम में पहाड़ों पर जाना अच्छा लगता है। इसलिए मौसम के हिसाब से भी आप सैर करने वाली जगह को चुन सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें