फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने का लगा है चस्का और नहीं है उतना बजट तो कम पैसों में घूमें ये 4 शहर

Sun, 21 Apr 2019 03:19 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shimla city
हम सभी जानते हैं कि घूमने-फिरने का शौक मजेदार है लेकिन ये हमारी जेब पर भी भारी पड़ जाता है जो हमारे दुनिया घूमने के ख्वाब में अड़चन ला सकता है। पर अगर आपको घूमने-फिरने का चस्का लग गया हो तो एक जगह पर टिकना मुश्किल है। लेकिन आप फिक्र न करें, कम बजट में घूमे जा सकने वाले देशों में भारत का खास दर्जा है। और हमारे देश में कई ऐसे जगह हैं जहां आप जी भर कर घूम सकते हैं और ज्यादा खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन शहरों के बारे में जहां आप कम बजट में घूम सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
गोवा
गोवा भारत के उन शहरों में शामिल है जहां ज्यादातर लोग जाना पसंद करते हैं। भारत के इस खुशनुमा शहर में देश के कुछ सबसे बढ़िया समुद्रतट, रेस्तरां, होमस्टे और चर्च मौजूद हैं। अगर आप गोवा में हैं तो आपको रहने के लिए सस्ते विकल्प मिल जाएंगे। आप किराए का साधन ललेकर आस-पास की जगहें घूम सकते हैं। छोटे ढाबों पर आप स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उटा सकते हैं। समुद्र के किनारे आप घंटों समय बिता सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बनारस
अगर आपको घूमने के दौरान धार्मिकता का तड़का लगाना चाहते हैं तो बनारस उन प्रमुख शहरों में से एक है। बनारस भारत के सात पवित्र शहरों में से एक है जहां हर पत्थर में भगवान का वास है। यहां हर तरह के बजट के हिसाब से ठहरने के लिए होटल या गेस्टहाउस मिल जाएगा। इसके अलावा वाराणसी में खाने-पीने के लिए सस्ते और बेहतरीन रेस्तरां भी मौजूद हैं। 

4 of 5
पुडुचेरी
पुडुचेरी में आपको सुंदरता, सांति, स्वादिष्ट भोजन, साफ-सुथरे समुद्र तट, अनोखी फ्रांसीसी वास्तुकला, अद्भूत आश्रम और एक आकर्षक संस्कृति समेत सबकुछ वाजिब दाम पर मिल सकता है। पुडुचेरी के असली एहसास और ठहरने पर कम खर्च करने के लिए यहां कई सारे आश्रम भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैक्लॉडगंज
धर्मशाला से कुछ ही दूर सुंदर शहर मैक्लॉडगंज उन लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है जो दुनिया के शोरगुल से दूर बादलों में सैर करना चाहते हैं। यहां जाने के लिए आपको धर्मशाला तक ट्रेन से पहुंचना होगा और वहां से आप बस या टैक्सी के जरिए मैक्लॉडगंज जा सकते हैं। खाने-पीने के शानदार कैफे, प्यारे म्यूजियम, मंदिर और गैलेरियां व सस्ते ट्रैकिंग टूर भी यहां आपको मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें