गर्मियों की छुट्टी के साथ ही ट्रैवल प्लानिंग का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में आई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के लोग मंहगे दूर प्लान करने में दुनिया में सबसे आगे है। एक सर्वे के मुताबिक दूसरे देशों से ज्यादा भारतीय लोग बिजनेस ट्रैवल करते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
भारत ने महंगी ट्रिप के मामले में अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल की हाल ही में जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में 17 लाख कराेड़ रुपए के साथ ट्रैवल एंड टूरिज्म ने देश की जीडीपी में 9.2% का योगदान किया।
विज्ञापन
3 of 5
रिपोर्ट में इसका भी खुलासा हुआ कि महंगे टूर और छुट्टियों पर जाने के मामले में भारतीय दुनिया में सबसे आगे हैं और अन्य देशों की अपेक्षा भारत के लोग बिजनेस ट्रैवल पर 5% ज्यादा खर्च करते हैं। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल दुनियाभर के निजी क्षेत्रों के पर्यटन पर निगाह रखती है। यह संस्था हर देश के ट्रैवल और टूरिज्म के जीडीपी में योगदान का पता लगाती है।
4 of 5
घरेलू ट्रैवल ज्यादा पसंद
भारत में 2018 में सबसे ज्यादा 87% महंगी छुट्टियां घरेलू ट्रैवल के दौरान बिताई गईं। जबकि 13% योगदान अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का रहा। पिछले साल के मुकाबले भारतीय पर्यटन क्षेत्र ने राष्ट्रीय स्तर पर 6.7% और वैश्विक स्तर पर 3.9% की दर से ग्रोथ दर्ज की। पिछले 10 सालों में भारतीय पर्यटन क्षेत्र में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। इस लिहाज से भारत महंगी ट्रिप पर जाने वाले देशों में ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है।