फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 एकड़ में फैला हुआ है भारत का सबसे महंगा होटल, एक रात का किराया जानेंगे तो विश्वास नहीं होगा

Fri, 20 Dec 2019 02:51 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rambagh Palace - फोटो : Instagram@RP
शौक बड़ी चीज है। हर किसी का कोई न कोई शौक जरूर होता है। किसी को खाने का शौक, किसी को महंगे कपड़े और ज्वेलरी पहनने का शौक, किसी को घूमने-फिरने का शौक। घूमने फिरने के शौकीन लोगों में से कइयों को महंगे होटल में ठहरने का शौक होता है, लेकिन ये शौक अगर आपको शॉक ही कर दे तो! हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे आलीशान होटल के बारे में, जिसका एक रात का किराया सुनकर आप एक बार तो विश्वास नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
Rambagh Palace - फोटो : Instagram@RP
राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित रामबाग पैलेस भारत के सबसे महंगे होटलों में से है। साल 1835 में बनवाया गया यह पैलेस राजस्थान के शाही विरासत का सबसे शानदार उदाहरण है। यह पैलेस महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय और उनकी पत्नी गायत्री देवी का पूर्व निवास है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह होटल 48 एकड़ में फैला हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
Rambagh Palace - फोटो : Instagram@RP
आज के समय में यह पैलेस विश्व के सबसे लग्ज़रियस होटल्स में से एक है। इस क्लासिक हेरिटेज को ताज ग्रुप आॅफ होटल्स ने खरीदा है। ताज ग्रुप ने इसका रिनोवेशन कर शानदार रूप दिया है। इस पैलेस के शानदार आर्किटेक्चर, करीने से सजाए हुए गार्डन और फाइन डाइन रेस्टोरेंट इसके नाम ज्वेल ऑफ जयपुर को सही साबित करता है।

4 of 6
Rambagh Palace - फोटो : Instagram@RP
इस होटल का इंटीरियर बहुत ही शानदार है। होटल में 78 एयर कंडीशन्ड लग्जरी कमरे हैं। इस होटल के सभी कमरे स्पेशियस हैं। खास बात यह कि होटल के कमरों में ही मिनी बार है। कमरों में डीवीडी प्लेयर, हाई डेफिनेशन टीवी और इंटरनेट एक्सेस जैसी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Rambagh Palace - फोटो : Instagram@RP
यह जानना भी दिलचस्प है कि यह होटल लॉर्ड माउंटबेटेन, जैकलिन केनेडी और प्रिंस चार्ल्स जैसे मेहमानों की आवभगत कर चुका है। इस होटल में एक रात का किराया आपको चौंका देगा। यहां प्रति रात का किराया 24 हजार से शुरू होता है और अधिकतम किराया पांच लाख है। अगर आप भी इस रॉयल राजपूताना हेरिटेज का आनंद लेने का शौक रखते  हैं तो यहां जरूर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rambagh Palace - फोटो : Instagram@RP
मालूम हो कि पिछले दिनों इंटरनेशनल मैग्जीन कोंडे नेस्ट ट्रैवलर ने रीडर्स च्वाइस अवार्ड्स 2019 की घोषणा की है, जिसमें विश्व के 17 होटलों को 'बेस्ट होटल्स इन द वर्ल्ड' की श्रेणी में रखा गया है। इस सूची में भारत के तीन होटलों को भी जगह दी गई है, जिसमें तीसरे नंबर पर उदयपुर का ताज लेक पैलेस, जबकि 7वें नंबर पर जयपुर के रामबाग पैलेस को रखा गया। वहीं, 11वें नंबर पर अलीला किला बिशनगढ़ को जगह दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें