फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति से करते हैं प्यार, तो एक बार जरूर जा सकते हैं अथिरापल्ली वॉटरफॉल

Mon, 15 Feb 2021 04:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
आखिर प्रकृति से प्यार कौन नहीं करता। जिसको देखो वो अपनी छुट्टियों में पहाड़ों पर घूमने का ही प्लान बनाता है। लोग ऐसी जगह को काफी पसंद करते हैं, जहां पर प्रकृति की अनोखी छटा देखने को मिले और साथ ही वॉटरफॉल का आनंद लेने को मिल जाए। दूर-दराज से लोग हर साल ही प्रकृति का आनंद लेने अलग-अलग जगहों पर जाते हैं। लेकिन क्या आप कभी अथिरापल्ली वॉटरफॉल गए हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस जगह के बारे में कई ऐसी बातें बताते हैं जिसके बाद आप यहां जाने का प्लान जरूर बनाने की सोचेंगे। तो चलिए जानते हैं इस जगह के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
दरअसल, केरल अपने खाने और अपनी खूबसूरती के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। भले ही मौसम कोई भी हो, लेकिन केरल घूमने वाले पर्यटकों की संख्या में शायद ही कभी कोई कमी देखी जाती है। अथिरापल्ली वॉटरफॉल केरल के कोच्चि शहर से 73 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोच्चि से सीधा अथिरापल्ली वॉटरफॉल जा सकते हैं और इसके मुख्य द्वार से वॉक करते हुए भी यहां पहुंचा जा सकता है। यहां आपको बता दें कि इसके शीर्ष पर ही साउथ की सुपर डुपर हिट फिल्म बाहुबली फिल्म की शूटिग हुई।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अथिरापल्ली वॉटरफॉल को भारत का नियाग्रा जलप्रपात भी कहा जाता है। इस वॉटरफॉल की खासियत ये है कि इसके शीर्ष से आप प्रकृति की खूबसूरती को बेहद करीब से देख सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं। यहां हर साल काफी तादाद में लोग पहुंचते हैं और प्रकृति की इस अनोखी छटा को देखकर हैरान रह जाते हैं। अथिरापल्ली वॉटरफॉल से आपको शोलायर पहाड़ियों की खूबसूरती भी देखने को मिल सकती है। वहीं, कुछ देर चलकर आप इस वॉटरफॉल के नीचे तक पहुंच सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
इस वॉटरफॉल से सात किलोमीटर की दूरी पर ही वेझाचल वॉटरफॉल है और इसके नीचे से चालक्कुडि नदी गुजरती है, जो सीधे अरब सागर में जाकर मिलती है। साथ ही इसके पास ही फॉरेस्ट रेंज है, जहां पर आप सफारी की सैर कर सकते हैं। यहां आपको कई वन्य जीव देखने को मिल जाएंगे और यहां की सैर करके आपका तन मन भी खुश हो सकता है। यहां की सैर करना भी बिल्कुल आम बजट में है, ताकि आपकी जेब पर भी ज्यादा भार न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
water falls - फोटो : istock
अथिरापल्ली वॉटरफॉल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, इसलिए यहा फिल्मों की शूटिंग के लिए ये डायरेक्टर्स की पहली पसंद रहती है। वैसे तो कई फिल्मों में इस अथिरापल्ली वॉटरफॉल को दिखाया गया है, लेकिन इसको काफी करीब से फिल्म बाहुबली में दिखाया गया है। इसके अलावा गुरु, पुकार जैसी कई फिल्मों में इस अथिरापल्ली वॉटरफॉल को दिखाया गया है। ऐसे में अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, और आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप एक बार अथिरापल्ली वॉटरफॉल जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें