फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने ही नहीं रोमांटिक डेट के लिए भी बिल्कुल सही हैं ये तीन जगह, जानें इनके बारे में सबकुछ

Mon, 15 Feb 2021 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हम कभी दफ्तर और कभी अपने घर के कामों से थक जाते हैं, ऐसे में हम अपनी थकान मिटाने और मन को हल्का करने के लिए घूमने का प्लान बनाते हैं। यही नहीं, कई लोग रोमांटिक डेट के लिए भी कई तरह के प्लान बनाते हैं। जहां एक तरफ कई लोग अपने घर या किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डेट प्लान करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जो बेहद प्यारी हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमना और रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं, तो हम आपको तीन ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आपका दिल खुश हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वर्जिनिया जा सकते हैं आप
  • आप वर्जिनिया जाकर प्रकृति के नजारों का आनंद ले सकते हैं। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के बेहद पास उत्तरी वर्जिनिया है, और ये ब्लु रिज माउंटेन और पोटमैक नदी, लाउडान काउंटी के बीच स्थित है। यही नही, आप वर्जिनिया जाकर अगर रोमांटिक डेट प्लान करना चाहते हैं तो इसके लिए भी ये जगह बिल्कुल सही है। अगर आप वाइन लवर हैं, तो भी आपके लिए ये जगह बिल्कुल सही है। यहां 300 से ज्यादा वाइनरीज और दर्जनों वाइन ट्रायल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
केंद्रीय वर्जिनिया चारलोटेविले मोन्टिसेलो वाइनट्रायल के दौरे के लिए शुरुआती पांइट है। यहां से आप क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध वाइनरजी तक जा सकते हैं। जैफरसन वाईनयाउर् और बारबोर्सविले वाईनयार्ड क्षेत्र के दो वाईनयार्ड हैं। यहां प्रकृति की भी अनोखी छटा देखने को मिलती है। अगर आप प्राकृतिक नजारों, छोटे आकर्षक नगरों समेत एतिहासिक जगहों को देखना चाहते हैं, तो भी आपके लिए वर्जिनिया बिल्कुल सही जगह है। यहां हर साल ही देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel
ओरेगॉन भी है बिल्कुल सही जगह
  • ओरेगॉन विलामेट्टे वैली का सबसे सुंदर और प्रमुख वाइन क्षेत्र है। इसे बेहतरीन पाइनर नोयर वाइन के लिए विश्वभर में जाना जाता है। यहां आपको प्रकृति की खूबसूरती और कई फार्म देखने को मिल जाएंगे। यहां के स्थानीय लोग यहां अंगूर उगाते हैं। ऐसे में आप यहां अंगूरों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां साबुत अनाजों से मिलकर बने कई स्वादिष्ट व्यंजन भी आपको मिल जाएंगे। इसके अलावा आप यहां साइकिल से विलामेट्टे वैली की खूबसूरत बाईकवे की यात्रा कर सकते हैं। कुल मिलाकर आप यहां प्रकृति के नजारों का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
कैलिफोर्निया में हैं कई जगह
  • आप प्रकृति से प्रेम करते हैं और साथ ही रोमांटिक डेट का प्लान भी कर रहे हैं, तो फिर आपके लिए कैलिफोर्निया एकदम बिल्कुल सही जगह है। डेट के दौरान अगर आपको वाइन चाहिए, तो यहां वो भी आपको आसानी से और कई तरह की वाइन मिल सकती है। कैलिफोर्निया दुनिया का चैथा सबसे बड़ा वाइन उत्पादक है, अमेरिका की 90 फीसदी वाइन यहीं पर बनाई जाती है। यहां आपको प्रकृति के कई खूबसूरत नजारें देखने को मिल जाएंगे। वहीं, आप सियरा की पहाड़ियों में गोल्ड कंट्री का दौरा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें