Famous Masjid: रमजान का पवित्र महीना इबादत, रोज़ा और आध्यात्मिक शुद्धि का समय होता है। इस दौरान मस्जिदों में विशेष रौनक देखने को मिलती है। पांच वक्त की नमाज़, तरावीह और कुरान की तिलावत से माहौल रूहानी हो जाता है। रमजान में मस्जिद सिर्फ इबादत का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का केंद्र बन जाती है। यहां रोज़ा खोलने के लिए इफ्तार की व्यवस्था, दान-पुण्य और सामूहिक दुआ का आयोजन किया जाता है। अगर आप रमजान में किसी ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मस्जिद में नमाज अदा करना चाहते हैं, तो यहां दी गई मस्जिदें आपके लिए खास हो सकती हैं।
हालांकि अगर आप रमजान में मस्जिद जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि नमाज का समय पहले से जांच लें। भीड़ को देखते हुए समय से पहले पहुंचें। सादगीपूर्ण और शालीन वस्त्र पहनें। साथ ही स्थानीय नियमों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें