फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर तस्वीरों में करें इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

Sun, 15 Feb 2026 10:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Jyotirlinga Darshan : महाशिवरात्रि के अवसर पर यदि आप सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन नहीं कर सकते, तो तस्वीरों के माध्यम से भी इन पवित्र धामों का स्मरण कर सकते हैं। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों की तस्वीरें, नाम और स्थान के साथ दिए जा रह हैं।
विज्ञापन
1 of 13
12 ज्योतिर्लिंग मंदिर - फोटो : Amar Ujala

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की भक्ति, साधना और आराधना का विशेष अवसर है। इस पावन दिन भक्तगण व्रत रखकर और मंदिरों में जाकर शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव ने 12 स्थानों पर स्वयं ज्योति के रूप में प्रकट होकर भक्तों को दर्शन दिए, जिन्हें द्वादश ज्योतिर्लिंग कहा जाता है।

इस पावन दिन इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का अनुभव कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर यदि आप सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन नहीं कर सकते, तो तस्वीरों के माध्यम से भी इन पवित्र धामों का स्मरण कर सकते हैं। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों की तस्वीरें, नाम और स्थान के साथ दिए जा रह हैं। 

विज्ञापन

2 of 13
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग - फोटो : Adobe Stock

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, गुजरात

  • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है।
  • यह पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है।
  • कई बार आक्रमण के बावजूद यह मंदिर आज भी अडिग आस्था का प्रतीक है।
  • विशेषता: अरब सागर के किनारे स्थित भव्य मंदिर।
विज्ञापन

3 of 13
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, आंध्र प्रदेश

  • यह ज्योतिर्लिंग श्रीशैल पर्वत पर स्थित है।
  • यहां शिव और माता पार्वती दोनों की पूजा होती है।
  • विशेषता: इसे दक्षिण का कैलाश भी कहा जाता है।

4 of 13
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश
 

  • उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर अपनी भस्म आरती के लिए प्रसिद्ध है।
  • विशेषता: यह एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है।
विज्ञापन

5 of 13
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

ओंकारेश्वर मंदिर, मध्य प्रदेश

  • नर्मदा नदी के तट पर स्थित यह मंदिर ओंकार आकार के द्वीप पर बना है।
  • विशेषता: प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण।
विज्ञापन

6 of 13
केदारनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड

  • हिमालय की गोद में स्थित केदारनाथ धाम अत्यंत पवित्र और कठिन यात्रा वाला स्थल है।
  • विशेषता: चारधाम यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा।
विज्ञापन

7 of 13
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग - फोटो : Instagram

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र

  • यह मंदिर सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला में स्थित है।
  • भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है।
  • यह स्थान नासिक से लगभग 120 मील दूर है।
  • विशेषता: प्राकृतिक वन्यजीव अभयारण्य के बीच स्थित।

8 of 13
Kashi Vishwanath Dham - फोटो : instagram

काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश

  • वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर मोक्षदायिनी नगरी का प्रतीक है।
  • विशेषता: गंगा तट के पास स्थित और अत्यंत प्राचीन।

9 of 13
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक - फोटो : Instagram

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र

  • त्र्यंबकेश्वर मंदिर गोदावरी नदी के उद्गम स्थल के पास स्थित है।
  • यह ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के नासिक जिले में ब्रह्मगिरि पर्वत के पास है।
  • विशेषता: यहां तीन मुखों वाला लिंगम है। त्रिमुखी शिवलिंग (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) की पूजा होती है।

10 of 13
बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, झारखंड

  • झारखंड के देवघर में स्थित बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 सबसे पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
  • यह 51 शक्तिपीठों में भी शामिल है, जो शिव और शक्ति का संगम स्थल है।
  • रावण द्वारा स्थापित यह शिवलिंग मनोकामना लिंग के रूप में प्रसिद्ध है।
  • विशेषता: श्रावण मास में विशेष कांवड़ यात्रा।

11 of 13
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात - फोटो : Instagram

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात

  • द्वारका के पास स्थित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग अत्यंत पवित्र माना जाता है।
  • द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति में भी नागेश्वर ज्योतिर्लिंग को दारूकावन क्षेत्र में ही वर्णित किया गया है।
  • विशेषता: विशाल शिव प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध।

12 of 13
रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग में जाएं दर्शन करने - फोटो : इंस्टाग्राम

रामनाथस्वामी मंदिर, तमिलनाडु

  • रामेश्वरम द्वीप पर स्थित रामनाथस्वामी मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख हिंदू मंदिर है।
  • यह ज्योतिर्लिंग समुद्र तट के निकट है।
  • यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों में से एक है।
  • यह मंदिर अपनी भव्य द्रविड़ वास्तुकला, विशाल गलियारों और 22 पवित्र कुंडों के लिए प्रसिद्ध है।
  • इस मंदिर का महत्व भगवान राम से जुड़ा है, जिन्होंने यहाँ रावण वध के बाद शिव की पूजा की थी। 
  • विशेषता: लंबी और भव्य गलियारे (कॉरिडोर)।
विज्ञापन

13 of 13
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले के वेरुल गांव में स्थित शिव का एक हिंदू मंदिर है। 
यह 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है।
यह ज्योतिर्लिंग एलोरा गुफाओं के पास स्थित है। 

विशेषता: द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अंतिम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें