वैसे तो हर कोई नई-नई जगहों पर घूमना पसंद करता है। वहां के नए-नए खाने का स्वाद लेना, वहां समय बिताना, कुछ दिन के लिए ही सही, लेकिन सुकून की जिंदगी जीना किसे पसंद नहीं होता। वहीं, कुछ लोग काफी धार्मिक होते हैं। हर साल मंदिरों में लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं और भगवान के दर्शन करते हैं। जबकि कुछ लोगों की हमेशा से एक ही इच्छा होती है कि वो चार धाम की यात्रा पर जरूर जाएं। अगर आप भी इस यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक खास पैकेज लेकर आया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।