Hotel Booking Tips: नया साल के मौके पर लोग अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करते हैं। इसके लिए पहले से ही वो होटल बुक कर लेते हैं, ताकि लोकेशन पर पहुंचकर दिक्कत न हो। लेकिन कई बार होटल बुकिंग में छोटी-छोटी चूक ट्रिप को खराब कर देती है।
दरअसल, कई बार जब हम ऑनलाइन होटल बुक करते हैं तो फोटोज में तो सब अच्छा ही दिखता है लेकिन वहां पहुंचकर नजारा कुछ और ही होता है। इसलिए नये साल की ट्रिप प्लान करते समय होटल चुनने और बुकिंग करने में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
कुछ टिप्स अपनाकर होटल की बुकिंग करने से आप अपनी ट्रिप को यादगार और खुशहाल बना सकते हैं। आइए जानते हैं होटल बुकिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी ट्रिप किसी भी तरह से खराब न हो और आप इसमें खूब आनंद उठा सकें।
विज्ञापन
2 of 6
होटल बुक करने से पहले इन पांच चीजों का ध्यान अवश्य रखें
- फोटो : Adobe Stock
लोकेशन की जांच
होटल चुनते समय सबसे पहले उसकी लोकेशन की जांच करें। ट्रिप के प्लान के हिसाब से होटल का स्थान महत्वपूर्ण होता है। यदि आपका उद्देश्य शहर का टूर करना है, तो होटल केंद्रीय स्थान या प्रमुख ट्रैवल पॉइंट्स के पास होना चाहिए। इससे ट्रैवल समय बचता है और स्थानीय यात्रा भी आसान होती है। इसके अलावा, नजदीकी लोकेशन वाले होटल अक्सर बेहतर ट्रांसपोर्ट और सुविधाएं प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
होटल बुक करने से पहले इन पांच चीजों का ध्यान अवश्य रखें
- फोटो : Adobe Stock
रिव्यू और रेटिंग
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होटल की रिव्यू और रेटिंग देखना बेहद जरूरी है। पिछले यात्रियों की राय से आपको होटल की सर्विस, सफाई, सुविधा और स्टाफ के व्यवहार का अंदाजा होता है। 4 या 5 स्टार रेटिंग वाले होटल अक्सर भरोसेमंद माने जाते हैं, जबकि कम रेटिंग वाले होटल में कई बार सर्विस या सुविधा की कमी हो सकती है।
4 of 6
होटल बुक करने से पहले इन पांच चीजों का ध्यान अवश्य रखें
- फोटो : Adobe Stock
छिपे हुए चार्ज
होटल बुकिंग के दौरान अक्सर छिपे हुए चार्ज देखने को मिलते हैं। इनमें टैक्स, पार्किंग शुल्क, रूम सर्विस चार्ज, एटीएम या Wi-Fi सुविधा के अतिरिक्त शुल्क शामिल हो सकते हैं। ये छोटे-छोटे खर्च आपकी ट्रिप के बजट को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए बुकिंग से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें।
विज्ञापन
5 of 6
होटल बुक करने से पहले इन पांच चीजों का ध्यान अवश्य रखें
- फोटो : Adobe Stock
बुकिंग प्लेटफॉर्म
होटल बुकिंग सिर्फ भरोसेमंद वेबसाइट या ऐप से करें। कई फर्जी प्लेटफॉर्म पैसों की धोखाधड़ी कर सकते हैं। प्रसिद्ध और सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर बुकिंग करने से न केवल पैसों की सुरक्षा होती है, बल्कि आपको कंफर्मेशन और सपोर्ट भी तुरंत मिलता है।
होटल बुक करने से पहले इन पांच चीजों का ध्यान अवश्य रखें
- फोटो : Adobe Stock
रद्द और बदलाव की नीति
होटल बुकिंग से पहले कैंसलेशन और बदलाव की नीति को ध्यान से पढ़ें। कभी-कभी ट्रिप प्लान में बदलाव होने पर रद्द या बदलाव की सुविधा न होने से पैसे का नुकसान हो सकता है। सुनिश्चित करें कि नीति आपके ट्रिप प्लान के अनुकूल हो।