फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ethiopia Travel Guide: चट्टानों को काटकर बने चर्च और आग उगलती जमीन, ये हैं इथोपिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

Thu, 18 Dec 2025 01:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tourist Places To Visit in Ethiopia: भारतीय पर्यटकों के लिए अफ्रीकन देश इथोपिया जरूर पसंद आएगा। यह देश ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों का संगम स्थल है। Tourist Places To Visit in Ethiopia
विज्ञापन
1 of 6
इथोपिया - फोटो : Instagram
Ethiopia Famous Places: इन दिनों इथोपिया का नाम काफी चर्चा में है। इसके दो कारण है, कुछ दिनों पहले यहां ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था, जिसकी राख भारत तक आई। वहीं अब भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी इथोपिया के दौरे पर गए। इथोपिया अफ्रीका का एक खूबसूरत देश है। यहां मानव सभ्यता की जड़ों में बसा इतिहास नजर आता है। यही वह धरती है जहां इंसान के सबसे पुराने अवशेष मिले, जहां ईसाई धर्म की प्राचीनतम परंपराएं आज भी सांस लेती हैं। भारतीय पर्यटकों के लिए इथोपिया इसलिए खास है क्योंकि यहां आस्था, संस्कृति और रहस्य तीनों का अनोखा संगम मिलता है, वो भी बजट ट्रिप में। आइए जानते हैं इथोपिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
ललीबेला एथोपिय - फोटो : instagram
इथोपिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौन से हैं?

ललिबेला

ललिबेला दुनिया के सबसे रहस्यमय धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यह स्थान 11वीं से 13वीं सदी के ज्वालामुखीय चट्टानों को काटकर बनाए गए चर्च के लिए प्रसिद्ध है। इन्हें ऊपर से नहीं, नीचे की ओर खोदा गया है। यूनेस्को विश्व धरोहर ललिबेला को “अफ्रीका का यरुशलम” भी कहा जाता है। भारतीय यात्रियों को यहां वैसा ही आध्यात्मिक कंपन महसूस होता है जैसा काशी या बद्रीनाथ में।
विज्ञापन

3 of 6
सिमिएन माउंटेन्स - फोटो : Instagram
सिमिएन माउंटेन्स

यह अफ्रीका का हिमालय है। सिमिएन नेशनल पार्क ऊंची चट्टानों, गहरी घाटियों और बादलों को छूती पहाड़ियों के लिए मशहूर है। यहां दुर्लभ जेलाडा बबून और इथोपियन वुल्फ पाए जाते हैं। ट्रेकिंग पसंद करने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए यह जगह स्वर्ग जैसी है।

4 of 6
डानाकिल डिप्रेशन, इथोपिया - फोटो : Instagram
डानाकिल डिप्रेशन

धरती का सबसे खतरनाक सौंदर्य यहां देखने को मिलता है। दानाकिल डिप्रेशन पृथ्वी पर सबसे गर्म स्थानों में से एक है।  उबलते सल्फर पूल, रंग-बिरंगे नमक के मैदान और ज्वालामुखी इस जगह को सुंदर के साथ ही भयावह बनाते हैं। यहां आकर लगता है जैसे धरती किसी और ग्रह में बदल गई हो।
विज्ञापन

5 of 6
अक्सुम इथोपिया - फोटो : instagram
अक्सुम

इतिहास प्रेमियों के लिए यह जगह किसी खुली किताब से कम नहीं है। अक्सुम प्राचीन अक्सुमाइट साम्राज्य की राजधानी था। यहां विशाल पत्थर के स्तंभ खड़े हैं। माना जाता है कि यहीं आर्क ऑफ द कॉवेनेंट रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताना झील, इथोपिया - फोटो : Instagram
ताना झील

नील नदी यहीं से जन्म लेती है। झील के बीच बसे मठ, शांत वातावरण और लोक जीवन इस स्थान को और खूबसूरत बना देती है। लेक ताना भारत के झीलों और आश्रम संस्कृति की याद दिलाती है।इथियोपिया की सबसे बड़ी झील और ब्लू नाइल नदी का स्रोत, जहाँ द्वीप मठ और झरने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें