फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honeymoon In Manali: कपल कैसे पहुंचें मनाली? जानिए रोमांस बढ़ा देने वाली जगह और एक्टिविटी के बारे में

Sun, 21 Apr 2024 09:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनाली जाने के लिए कितना खर्च आएगा, मनाली में क्या और कहां जा सकते हैं और कैसे कपल एन्जॉय कर सकते हैं, पूरी जानकारी इस लेख में मिल जाएगी।
विज्ञापन
1 of 6
Honeymoon Couple - फोटो : istock
Honeymoon In Manali : हाल ही में शादी हुई है और हनीमून पर जाने की योजना बना रहे हैं तो इस मौसम में भारत की कुछ जगहों पर जाना बेस्ट विकल्प है। हालांकि हनीमून की योजना बनाने के दौरान अपने समय और बजट के अनुरूप ही जगह का चयन करें। शादी के लिए युगल लंबी छुट्टियां ले चुका होता है, ऐसे में हनीमून पर जाने के लिए अगर आपको दफ्तर से अधिक दिनों की छुट्टी नहीं मिल रही है या शादी के खर्च के बोझ से परेशान हैं और बजट भी ज्यादा नहीं है तो ऐसी जगहों का चयन कर सकते हैं, जहां कम दिनों में अधिक एन्जॉय कर सकते है, वो भी बजट में। 

हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन हनीमून पर जाने के लिए परफेक्ट रहेंगे। हिमाचल के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में शिमला और मनाली का नाम आता है। बहुत अधिक भीड़भाड़ से दूर शांत माहौल में अपनी जीवनसाथी के साथ प्यार भरा वक्त बिताने के लिए मनाली जा सकते हैं। मनाली जाने से पहले कपल पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें, कि कैसे अपने शहर से मनाली का सफर कर सकते हैं। मनाली जाने के लिए कितना खर्च आएगा, मनाली में क्या और कहां जा सकते हैं और कैसे कपल एन्जॉय कर सकते हैं, पूरी जानकारी इस लेख में मिल जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
मनाली-लेह रोड। - फोटो : अमर उजाला
मनाली घूमने के लिए कितना वक्त चाहिए?

पहाड़ों पर रोमांस के लिए कपल को मनाली में कई हनीमून आॅफर मिलते हैं। हनीमून पर मनाली जा रहे हैं तो कम से कम 2 से 3 दिन का वक्त निकालकर जाएं। रोमांटिक एक्टिविटीज और मनाली की खूबसूरती को निहारने के लिए इतना वक्त सबसे उपयुक्त रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
Hadimba Devi Temple - फोटो : Istock
हनीमून पर मनाली में घूमने की जगहें

यहां कई खूबसूरत मनाली हनीमून स्थल हैं, जो कपल को बेहतर अनुभव कराते हैं जैसे, मशहूर रोहतांग पास, गुलाबा, कोठी, रफाला फाॅल्स।

हिडिम्बा देवी मंदिर

पुरानी मनाली में हिडिंबा देवी मंदिर है जो पर्यटकों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। इसे घूमने के लिए 1 से 2 घंटे का समय लग सकता है। इस पगोड़ा स्टाइल मंदिर को लकड़ी से तैयार किया गया है। इसके आसपास का नजारा देखते ही बनता है। आसपास मनु मंदिर, मां शरवारी मंदिर, तिब्बत मोनेस्ट्री भी स्थित हैं।

4 of 6
solang valley - फोटो : Istock
जोगिनी झरना

वशिष्ठ रोड पर स्थित जोगिनी झरना मनाली से 2.8 किमी की दूरी पर है। देवी जोगिनी गांव और शक्तिपीठ के मशहूर ये स्थान कपल के प्यारा अनुभव कराता है।

सोलांग वैली

मनाली से 14 किमी दूर सोलांग वैली है, जहां पहुंचने के लिए 3 से 4 घंटो का वक्त लगता है। सुबह 9 बजे से 5 बजे तक एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, पैरासूटिंग, हॉर्स राइडिंग कर सकते हैं। यह वैली पैराग्लाइडिंग के लिए भारत की बेस्ट जगहों में से एक है।

भृगु झील

मनाली से 22 किमी दूर कुल्लू में स्थित भृगु झील तक पहुंचने में 2-3 घंटे का समय लगता है। यहां महर्षि भृगु ने ध्यान लगाया था। यहां से कपल कैंपिंग के लिए भी जा सकते हैं और रास्ते में स्टाॅबेरी के बागान देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Tree House - फोटो : istock
कुल्लू मनाली में कपल के लिए रोमांटिक एक्टिविटी

मनाली की मशहूर जगहों को घूमने के अलावा कपल कई सारी रोमांटिक एक्टिविटी का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

ट्री हाउस

कुल्लू मनाली घाटी हरियाली से घिरा है, जहां कपल हनीमून के दौरान ट्री हाउस में रह सकते हैं और भीड़ से दूर शांत जगह से हरे-भरे जगह में एक दूसरे के साथ वक्त बिता सकते हैं। ट्री हाउस आपको केटेन में मिल जाएंगे। अपने हमसफर का हाथ थाम कर या उनकी बाहों में समाते हुए पहाड़ों से सूर्योदय या सूर्यास्त का नजारा देखना बहुत ही रोमांटिक अनुभव करा सकता है। मनाली इस तरह का अनुभव भी ऑफर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनाली कैसे पहुंचे - फोटो : instagram/vsoetrain/
मनाली कैसे पहुंचें

वायुमार्ग- अगर आप फ्लाइट से मनाली जा रहे हैं तो भुंतर सबसे निकटतम एयरपोर्ट है जो कि मनाली से 50 किमी दूर है। यहां से आप मनाली के लिए टैक्सी कर सकते हैं।

रेल मार्ग- अगर रेलवे परिवहन के जरिए मनाली जा रहे हैं तो देश के कई प्रमुख शहरों से जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन तक पहुंचे। आपके शहर से सीधे जोगिंद्रनगर के लिए ट्रेन नहीं है तो चंडीगढ़ और अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचें।

सड़क मार्ग- सड़क मार्ग के जरिए अगर मनाली जाना चाहते हैं तो दिल्ली से मनाली की दूरी 532 किमी है। बस से 16 घंटे का रात का सफर करके मनाली पहुंच सकते हैं। राज्य परिवहन की बसों के अलावा कई प्राइवेट बस भी दिल्ली से मनाली के लिए रवाना होती हैं। आप खुद की गाड़ी से भी मनाली का सफर कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें