फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi In Barsana: राधा रानी की नगरी में मचने लगी होली की धूम, जानें कैसे पहुंचे बरसाना

Sun, 09 Mar 2025 02:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप इस होली राधा रानी की नगरी में जाना चाहते हैं, तो हम आपको यहां बरसाना जाने के हर मार्ग की जानकारी देंगे। जो आपके सफर में आपकी मदद करेगी।
विज्ञापन
1 of 7
लट्ठमार होली 2025 - फोटो : amar ujala
Holi In Barsana: होली का त्योहार वैसे तो अपने आप में काफी खास होता है, लेकिन जब भी बात ब्रज की होली की आती है तो उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। दरअसल, कान्हा की नगरी की होली के बारे में सभी ने सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी राधारानी की नगरी में होली खेलने का प्लान बनाया है ? अगर नहीं तो इस होली हो जाइए तैयार और पहुंच जाइए बरसाना। यहां लट्ठमार होली के साथ होली की धूम शुरू हो जाती है।

होली पर यहां भी लाखों की तादाद में लोग पहुंचते हैं। ऐसे आपको सही जानकारी होना बेहद जरूरी है कि कैसे बरसाना पहुंचे और किस रास्ते से जाना सही होगा ? बरसाना, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित है और देश के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंचना काफी आसान है।तो चाहिए बिना देर किए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं, ताकि आप भी बरसाना की होली का आनंद उठाने जा पाएं।
विज्ञापन

2 of 7
हवाई मार्ग से - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क
हवाई मार्ग से 

यदि आप काफी ज्यादा दूर रहते हैं तो ट्रेन या बस की जगह हवाई जहाज से सफर करें। बरसाना से सबसे नजदीकी हवाई अड्डा आगरा एयरपोर्ट (करीब 100 किमी दूर) और दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (करीब 150 किमी दूर) है।
विज्ञापन

3 of 7
हवाई मार्ग से - फोटो : X/@airmainengineer
हवाई जहाज से इन एयरपोर्ट पर पहुंचकर वहां से आप टैक्सी, कैब या बस के जरिए बरसाना पहुंच सकते हैं।

4 of 7
ट्रेन से कैसे जाएं - फोटो : amar ujala
 ट्रेन से कैसे जाएं

यदि आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो बरसाना का नजदीकी रेलवे स्टेशन कोसी कलां है, जो यहां से लगभग 20 किमी दूर स्थित है। यहां से आपको आसानी से टैंपो मे जाएगा, जो बरसाना पहुंचा देगा।
विज्ञापन

5 of 7
ट्रेन से कैसे जाएं - फोटो : Freepik
वहीं इसके अलावा मथुरा जंक्शन जोकि बरसाना से करीब 50 किमी दूर है, आप वहां भी जा सकते हैं। मथुरा यूपी का सबसे बड़ा और मुख्य रेलवे स्टेशन है, जहां से भारत के प्रमुख शहरों से ट्रेनें आती हैं। यहां से भी ऑटो, टैक्सी या बस लेकर आसानी से बरसाना पहुंच सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
सड़क मार्ग से - फोटो : AdobeStock
सड़क मार्ग से 

बरसाना सड़क मार्ग से मथुरा और दिल्ली से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। बात करें दिल्ली से दूरी की तो दिल्ली से बरसाना की दूरी करीब 150 किमी है और आप यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सड़क मार्ग से - फोटो : AdobeStock
मथुरा से बरसाना के लिए नियमित बसें और टैक्सी उपलब्ध रहती हैं। आगरा से भी बरसाना का सीधा रास्ता है, जिसके रास्ते एक से 2 घंटे में बरसाना पहुंच जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें