Holi 2023: होली का पर्व 7 और 8 मार्च को मनाया जा रहा है। होली के मौके पर रंगों की धूम होती है। पूरे भारत में लोग होलिका दहन के अगले दिन होली खेलते हैं और एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं देते हैं। होली को रंगों का त्योहार इसलिए कहते हैं क्योंकि इस पर्व पर लोग एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाते हैं। बाजारों में होली से पहले ही कई तरह के रंग बिकने शुरू हो जाते हैं। रंग बिरंगे चेहरे होली की खुशियों को बढ़ा देते हैं। कुछ लोग पिचकारी से तो कुछ लोग सूखे रंगों को दूसरे के चेहरे पर मलकर होली खेलते हैं। वैसे तो होली का पर्व दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन भारत की तरह की कुछ देशों में होली जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। दुनिया के कई देशों में रंगों का त्योहार मनाया जाता है, जिसे होली के जैसे ही लोग एक दूसरे को रंग से सराबोर कर देते हैं। हालांकि यह रंग गुलाल न होकर टमाटर या कीचड़ भी हो सकता है। आइए जानते हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जहां अलग अलग तरह से होली खेली जाती है।