फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hidden Tourist Spot: भारत के ये पांच टूरिस्ट स्पॉट, जिनके बारे में शायद ही जानते हों आप

Wed, 08 Jun 2022 03:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पर्यटन स्थल - फोटो : अमर उजाला
भारत प्राकृतिक नजारों का भंडार है। समुंदर किनारे शानदार बीच से लेकर ऊंचे पहाड़, नदी झरने, घाटियां, रेगिस्तान और यहां तक कि नमक का भी रेगिस्तान है। लेकिन ज्यादातर सैलानी उन जगहों पर ही घूमना पसंद करते हैं। जो सबसे ज्यादा मशहूर होती है। लेकिन कुछ रोमांच पसंद करने वाले सैलानी भारत के हर उस हिस्से को देखने की इच्छा रखते हैं। जो ज्यादातर लोगों की नजरों से छुपी हुई है। आज हम आपको भारत की ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बताएंगे। जिनके बारे में बहुत कम सैलानी ही जानते हैं। लेकिन इनके मनोरम दृश्य किसी को भी आकर्षित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
bhedaghat - फोटो : pixabay
मार्बल रॉक्स
मध्य प्रदेश में बहुत सारे टूरिस्ट स्पॉट हैं। जहां सैलानी घूमना पसंद करते हैं। इन दार्शनिक स्थल पर भारत के साथ ही विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। कई सारे नेशनल पार्क के साथ ही खजुराओ, सांची, भीमबेटका मशहूर टूरिस्ट स्पॉट हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से करीब 25 किमी की दूरी पर बना है भेड़ाघाट। जहां पर संगमरमर के चट्टानों से बेहद खूबसूरत क्षेत्र बना है। जहां बहुत कम ही लोग जाते हैं। नर्मदा नदी के तट पर ये संगमरमर का चट्टान खड़ा है। जिसकी ऊंचाई करीब सौ फीट तक होगी। इस चमचमाते आठ किमी के दायरे में फैली चट्टान पर सूर्य की रोशनी का नजारा अद्भुत होता है। जिसे देखने एक बार जरूर जाना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
living root bridge
मेघालय का लिविंग ट्री रूट ब्रिज
नॉर्थ ईस्ट भारत में बसे मेघालय में प्राकृतिक नजारों की भरमार है। पहाड़ों से घिरे इस राज्य को बादलों का घर भी कहते हैं। यहां पर्यटक मनोरम दृश्यों की वजह से आते हैं। जिसे चेरापूंजी, एलिफेंटा की गुफाएं, मासिनराम जैसी जगहें शामिल हैं। इन्हीं के बीच एक खूबसूरत कोना है लिविंग ट्री रूट ब्रिज का। मेघायल के चेरापूंजी में बने इस पेड़ की जड़ों को पुल बनाने के काम में ले लिया गया है। इसका नाम फिक्स इलास्टिक ट्री है। इस पेड़ की लचकदार खासियत को देखकर स्थानीय लोगों ने इससे पुल बना दिया है। 

4 of 6
mahabaleshwar - फोटो : social media
नीडल होल
महाराष्ट्र के महाबलेश्वर पर्यटक स्थल काफी मशहूर है। साथ ही इसका धार्मिक महत्व भी है। पहाड़ी खूबसूरती के साथ ही ये जगह एक तीर्थस्थल भी है। महाबलेश्वर के आसपास कई सारे टूरिस्ट स्पॉट हैं। जिनके बारे में सारे लोग नहीं जानते। इसी में से एक है नीडल होल स्पॉट। इस पहाड़ा की ऊंचाई के प्वाइंट से नीचे का नजारा अद्भुत होता है। जिसे देखने के लिए जाया जा सकता है। यहां पर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लोकटक झील
मेघालय के साथ ही मणिपुर राज्य में भी काफी सारे खूबसूरत नजारे हैं। अगर आप नॉर्थ ईस्ट भारत की सैर पर हैं। तो एक बार मणिपुर की इस झील का भी नजारा जरूर लें। लोकटक झील अपने साफ-सुथरे पानी की वजह से जानी जाती हैं। जहां पर तैरते हुए मिट्टी के द्वीप बने हैं। जिसे स्थानीय लोग कुंदी के नाम से जानते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती और अद्भुत नजारों की वजह से इस क्षेत्र को भारतीय सरकार ने संरक्षित क्षेत्र का दर्जा दे रखा है। ये विश्व का एकमात्र तैरता राष्ट्रीय उद्यान है। जिसके साफ पानी के चलते जलीय जीव में काफी मात्रा में रहते हैं। इस झील की दूरी इंफाल से करीब 53 किमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बेलम केव
अगर आप रहस्य और रोमांच पसंद करते हैं। तो आंध्र प्रदेश की बेलम केव को देखने जरूर जाएं। वैसे तो आंध्र प्रदेश में कई सारी गुफाएं हैं। जिसमे बेलम केव सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इसकी लंबाई 3229 मीटर है। जिसे सुनते ही पर्यटक रोमांचित हो उठते हैं। अराकू वैली के प्रमुख पर्यटक स्थल में शामिल बेलम केव में अंदर के नजारे अद्भुत हैं। जिनमे चट्टानों की प्राकृतिक कलाकृतियां हर किसी को दंग कर सकती हैं। लेकिन इसं लंबी गुफा के कई हिस्सों में जाने की पाबंदी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें