फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने दोस्तों संग बिना देर किए निकल पड़िए गोवा

Sun, 29 Dec 2019 12:31 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Travel With Friends - फोटो : Pixabay
दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मजा ही कुछ और होता है। दोस्तों संग ट्रिप प्लान करना भी आसान होता है। साल भर काम की आपाधापी में रहने के बाद दिसंबर थोड़ा सुकून वाला महीना होता है। नए साल का जश्न हो और दोस्तों का साथ हो तो मजा दोगुना हो जाता है। आपने अबतक कहीं घूमने का प्लान नहीं बनाया है तो गोवा ट्रिप प्लान कीजिए। हम बताते हैं गोवा ट्रिप में क्या कुछ खास हो सकता है: 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
goa
गोवा भारत के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टूरिस्ट डेस्टिनेशनों में से एक है। खासतौर पर युवा दोस्तों संग यहां जाना पसंद करते हैं। गोवा जाने का इससे बेस्ट टाइम और क्या हो सकता है! क्रिसमस और नए साल का जश्न यहां शानदार तरीके से मनाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
beach - फोटो : Pixabay
गोवा केवल बीच यानी समुद्री किनारों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि यहां बाइकिंग, नेचर, सीफूड आदि का भी लुत्फ आप उठा पाएंगे। आप नेचर लवर हैं तो गोवा में आपको काफी सुकून मिलने वाला है।

4 of 5
तितलियों की सुंदरता देखनी है तो पोंडा बटरफ्लाई कंजर्वेटरी जरूर जाएं। यहां आप तितलियों के साथ ही खुद को प्रकृति की गोद में महसूस करेंगे। इसके अलावा गोवा के मसाला बगान में आपको यहां की खुशबू खूब पसंद आएगी। आप हाथी की सवारी का भी मजा ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोवा में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर सनबर्न फेस्टिवल का भी आयोजन कराया जाता है। 29 से 31 दिसंबर तक होने वाले इस फेस्टिवल में विदेश से भी लोग पहुंचते हैं। म्यूजिकल शो से लेकर कई तरह के इवेंट से भरे तीन दिनों तक इस फेस्टिवल में युवा खूब मस्ती करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें