फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बहुत पास है ये खूबसूरत जगह, राजस्थान के बेस्ट डेस्टिनेशन में मनाएं नए साल का जश्न

Sat, 28 Dec 2019 10:27 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Sariska, Alwar - फोटो : Amar ujala
नए साल पर कहां घूमकर आया जाए, नए साल का जश्न कैसे शानदार बनाया जाए, इसको लेकर लोग अपना टूर प्लान करने में लगे हैं। दिल्ली की व्यस्त जीवनशैली में अधिकतर लोगों के पास बहुत समय नहीं होता या फिर नौकरीपेशा लोगों के पास लंबी छुट्टियां नहीं होती। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं दिल्ली के पास पर्यटन स्थलों से भरे एक ऐसी शानदार जगह के बारे में, जहां आप मात्र दो दिन की छुट्टी में भी घूम कर आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
हम बात कर रहे हैं राजस्थान में अरावली की पहाड़ियों के बीच ऐतिहासिक इमारतों से भरे शहर अलवर की, जिसका प्राचीन नाम 'शाल्वपुर' है। अलवर सुंदर झीलों, भव्य महलों, शानदार मंदिरों, शानदार स्मारकों और विशाल किलों के लिए प्रसिद्ध है। अलवर का सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। नीमराना फोर्ट, सरिस्का टाइगर रिजर्व, सिलीसेढ़ झील समेत यहां कई दर्शनीय स्थल हैं, जो आपका मन मोह लेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
Neemrana Fort-Palace
नीमराना फोर्ट पैलेस
अलवर में 1464 ईस्वी में स्थापित नीमराना फोर्ट पैलेस देश के कुछ प्राचीनतम हेरिटेज रिजॉर्ट्स में से एक है। अरावली क्षेत्र के नीमराना गांव में स्थित नीमराना किला, पृथ्वीराज चौहान तृतीय की तीसरी राजधानी रहा है, जो दिल्ली जयपुर हाइवे पर स्थित है और 25 एकड़ क्षेत्र में फैला है। यह भव्य किला बाहर से देखने में मनमोहक है ही, साथ ही किले के अंदर से बाहर का नजारा उससे भी अधिक आकर्षक लगता है।

4 of 8
city place udaipur - फोटो : Social Media
सिटी पैलेस और बाला किला
सिटी पैलैस परिसर अलवर के पूर्वी छोर की शान है। सिटी पैलैस के ऊपर अरावली की पहाड़ियां हैं जिन पर बाला किला बना है। बाला किले की दीवार पूरी पहाड़ी पर फैली हुई है जो हरे-भरे मैदानों से गुजरती है। लगभग 928 ई. में निकुम्भ राजपूतों द्वारा बनाई गई यह इमारत अलवर शहर में सबसे पुरानी इमारत है।
विज्ञापन

5 of 8
tiger reserve
सरिस्का टाइगर रिजर्व
अलवर जिले में अरावली की पहाड़ियों पर 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला सरिस्का मुख्य रूप से वन्य जीव अभयारण्य और टाइगर रिजर्व के लिए प्रसिद्ध है। अलवर के सरिस्का की गिनती भारत के जाने माने वन्य जीव अभयारण्यों में की जाती है। इसके अलावा इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है। यहां सरिस्का पैलेस भी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन

6 of 8
city place - फोटो : Social Media
सिलीसेढ़ झील
सिलीसेढ़ झील अलवर की सबसे प्रसिद्ध और सुंदर प्राकृतिक झील है। दिल्ली-जयपुर मार्ग पर अलवर से 12 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित इस झील का निर्माण महाराव राजा विनय सिंह ने 1845 में करवाया था। झील किनारे स्थित महल में एक संग्रहालय है, जिसमें हिन्दी, संस्कृत और फारसी पांडुलिपियां तथा राजस्थानी व मुगल लघु चित्रों का संग्रह रखा गया है।
विज्ञापन

7 of 8
ऐसे पहंचे अलवर
अलवर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से 156 किमी दूर है, जबकि राजस्थान की राजधानी जयपुर से 148 किमी दूर है। दिल्ली से एनएच—8 द्वारा धारूहेडा और मानेसर होते हुए अलवर पहुंचा जा सकता है। जयपुर से एनएच—8 द्वारा शाहपूरा और अमेर होते हुए अलवर पहुंचा जा सकता है।
  • नजदीकी हवाई अड्डा: सांगनेर
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन: अलवर
विज्ञापन

8 of 8
Travel in Forest - फोटो : Pixabay
घूमने का सही समय
अलवर घूमने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। अक्तूबर से मार्च तक यहां का मौसम खुशगवार होता है और इस दौरान अलवर का सौंदर्य देखने लायक होता है। अलवर में ठहरने के लिए होटलों में कमरे  बजट में उपलब्ध हो जाते हैं। वहीं कई रिजॉर्ट में बजट पैकेज भी उपलब्ध होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें