Ganesh Chaturthi 2023: हर साल भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। गणेश उत्सव 10 दिवसीय त्योहार है, जिसके पहले दिन गणेश चतुर्थी को भगवान गणपति की मूर्ति की स्थापना की जाती है। वहीं 10वें या आखिरी दिन गणपति विसर्जन होता है। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को है। मंदिरों में, घरों में और भव्य पंडालों में गणेश प्रतिमा की स्थापना इस दिन की जाएगी। वैसे तो गणपति उत्सव लगभग पूरे देश में ही मनाया जाता है, लेकिन इस पर्व की सबसे ज्यादा धूम महाराष्ट्र और गुजरात में होती है।
गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र में जगह-जगह का नजारा देखते ही बनता है। महाराष्ट्र के कई शहरों में भव्य गणपति पंडाल सजते हैं। इस गणपति पंडालों में सेलिब्रिटीज भी शामिल होते हैं और गणेश पूजा करते हैं। अगर आप भी गणेश उत्सव मनाना चाहते हैं तो इस बार देश के सबसे भव्य गणपति पंडालों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।