डूडा गणेश मंदिर
- फोटो : facebook
डोडा गणपति मंदिर, बेंगलुरु
दक्षिण भारत प्राकृतिक नजारों के साथ ही धार्मिक स्थलों के लिए लोकप्रिय है। यहां कई बड़े मंदिर हैं, जिसमें भगवान गणेश का डोडा गणपति मंदिर भी शामिल है। बेंगलुरु में स्थित इस मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा बहुत विशाल है। नाम से ही स्पष्ट है डोडा मतलब बड़ा। नाम के अनुरूप मंदिर में गणेश जी की 18 फीट ऊंची और 16 फीट चौड़ी प्रतिमा है। यह प्रतिमा काले ग्रेनाइट के पत्थर पर उकेर कर तैयार की गई है।