Friendship Day 2025: आज 3 अगस्त यानी कि अगस्त महीने के पहले रविवार के दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। ये दिन दोस्तों के लिए बेहद खास होता है। ये एक ऐसा दिन होता है, जब हम अपने दोस्तों को उनके साथ होने के लिए धन्यवाद कहते हैं और इस रिश्ते को सेलिब्रेट करते हैं।
ये दिन हंसी, मस्ती, यादों और प्यार से भरा होता है, ऐसे में इसे मनाने के लिए भारी खर्च की जरूरत नहीं। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने दोस्तों के साथ बिना पैसे खर्च किए भी जा सकते हैं। तो बस बिना खर्चे की चिंता किए आप भी अपने दोस्तों साथ फ्रेंडशिप डे मनाने निकल पड़िए।