फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2025: फ्रेंडशिप डे पर घूम लें ये पांच जगह, दोस्त कहेंगे 'Thank You'

Sat, 02 Aug 2025 05:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Friendship Day 2025 : अगर आप भी दोस्तों के साथ एक मजेदार, बजट-फ्रेंडली और एक्साइटिंग ट्रिप की तलाश में हैं, तो हम बता रहे हैं ऐसी कुछ खूबसूरत जगहें, जहां जाकर आप इस फ्रेंडशिप डे को बना सकते हैं खास।
विज्ञापन
1 of 6
दोस्तों के साथ घूमना - फोटो : Adobe
Friendship Day 2025: इस साल 3 अगस्त 2025 फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। फ्रेंडशिप डे का मौका दोस्ती को और गहरा करने का है। दोस्ती के इस खास अवसर पर लोग अपने दोस्तों के लिए एक दिन का वक्त निकालते हैं और घूमने जाते हैं। इस बार गिफ्ट और सोशल मीडिया पोस्ट से कुछ हटकर क्यों न दोस्तों के साथ एक छोटी ट्रिप प्लान की जाए? ऐसे ट्रिप न सिर्फ रिलेशन को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं बल्कि जिंदगी भर की यादें भी दे जाते हैं। अगर आप भी दोस्तों के साथ एक मजेदार, बजट-फ्रेंडली और एक्साइटिंग ट्रिप की तलाश में हैं, तो हम बता रहे हैं ऐसी कुछ खूबसूरत जगहें, जहां जाकर आप इस फ्रेंडशिप डे को बना सकते हैं खास।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऋषिकेश - फोटो : Freepik
ऋषिकेश, उत्तराखंड

एडवेंचर के साथ शांति का परफेक्ट कॉम्बो चाहते हैं तो ऋषिकेश जा सकते हैं। अगर आपका फ्रेंड ग्रुप एडवेंचर का शौकीन है तो ऋषिकेश बेस्ट है। रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, क्लिफ जंपिंग और गंगा आरती सब कुछ एक ही जगह। यहाँ का वाइब दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
विज्ञापन

कसोल, हिमाचल प्रदेश

ट्रेकिंग, चिलिंग और कैफे कल्चर के लिए कसोल की यात्रा कर सकते हैं। कसोल को भारत का ‘मिनी इज़राइल’ कहा जाता है। ट्रेकिंग, शानदार कैफे, और पहाड़ों की खूबसूरती कसोल में फ्रेंड्स के साथ वक्त बिताना मतलब दिल और दिमाग दोनों का रिफ्रेश होना।

4 of 6
मानसून में लोनावला ट्रिप - फोटो : Adobe
लोनावला, महाराष्ट्र

मुंबई-पुणे वालों के लिए लोनावला परफेक्ट वीकेंड गेटअवे है। अगर आप मुंबई या पुणे के आसपास रहते हैं तो लोनावला एक आदर्श डेस्टिनेशन है। बारिश के मौसम में हरा-भरा लोनावला और दोस्तों के साथ रोड ट्रिप इससे बेहतर क्या हो सकता है?
विज्ञापन

5 of 6
पुष्कर - फोटो : Instagram
पुष्कर, राजस्थान

कलरफुल और सस्ता ट्रैवल एक्सपीरियंस राजस्थान के पुष्कर में मिल सकता है। पुष्कर की गलियां, झील, ब्रह्मा मंदिर और लोकल मार्केट में दोस्तों के साथ घूमना मजेदार भी है और बजट फ्रेंडली भी। एक दिन में पूरा शहर घूम सकते हैं और शानदार फोटो ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वाराणसी यात्रा - फोटो : Instagram
वाराणसी, उत्तर प्रदेश

दोस्ती के साथ अध्यात्म की ट्रिप का अनुभव चाहते हैं तो दोस्तों संग वाराणसी जाएं। बनारस कुछ अलग और सोलफुल ट्रिप का शानदान विकल्प है। यहां घाट पर बैठकर बातचीत, नाव की सैर और बनारसी स्ट्रीट फूड एक यादगार अनुभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें