Most Beautiful Hill Station Near Delhi: अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाले तनाव से छुटकारा पाने के लिए कुछ दिन का ब्रेक लेकर कहीं घूमने जाना एक बढ़िया विकल्प माना जाता है। आमतौर पर वीकेंड के दिनों में जब हम कहीं घूमने का प्लान करते हैं तो सबसे पहले हमारे मन में ये सवाल आता है कि आखिर कहां जाएं और क्या करें? अगर आप भी हर बार इसी सवाल पर आकर अटक जाते हैं और वीकेंड खत्म हो जाता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दिल्ली से नजदीक कूछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप आसानी से जा सकें और एक छोटे वीकेंड में भी फुल एंजॉय करके आराम से वापस लौट सकें। ये आपके लिए एक क्विक रिफ्रेशमेंट का काम कर सकता है। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में जो राजधानी दिल्ली से 300 से 400 किमी दूर पड़ते हैं।