Best Places To Celebrate Fathers Day: जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 16 जून को मनाया जा रहा है। यह दिन पिता को समर्पित होता है। बच्चे और मां के रिश्ते को अटूट और सबसे पवित्र माना जाता है, हालांकि एक पिता के स्नेह, त्याग और समर्पण को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। फादर्स डे के जरिए पिता को उनके बलिदान, सख्ती के पीछे छुपी चिंता और स्नेह के लिए सम्मानित किया जाता है और पिता स्वरूप हर पुरुष को सम्मान दिया जाता है।
फादर्स डे के मौके पर बच्चे अपने पिता को खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं। इसलिए पिता के लिए दावत का इंतजाम, तोहफे या कुछ ऐसा करते हैं जिससे उनकी भावनाओं को व्यक्त किया जा सके। इस बार फादर्स डे के अगले दिन ईद उल अजहा की छुट्टी है। ऐसे में आपको वीकेंड और त्योहार को मिलाकर दो से तीन दिन की छुट्टी मिल जाएगी। इस छुट्टी का लाभ उठाएं और पिता के साथ यादगार वक्त बिताने के लिए किसी खूबसूरत जगह की सैर पर निकल जाएं।
यहां फादर्स डे मनाने के लिए कुछ ऐसी ही मजेदार और सुकून भरी जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां पिता और पुत्र या पुत्री अपने बचपन को दोबारा जी सकते हैं।