World Ocean Day 2024: विश्व महासागर दिवस हर साल 8 जून को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य महासागरों के महत्व को उजागर करना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। दुनिया में महासागर का महत्व काफी बड़ा है। पृथ्वी पर 70 फीसदी से अधिक महासागर हैं, जो कई आवश्यक संसाधन प्रदान करते हैं। महासागर भोजन, दवाओं के प्रमुख स्त्रोत और जीवमंडल का महत्वपूर्ण भाग है। इसलिए इनका संरक्षण बहुत जरूरी है।
पहली बार विश्व महासागर दिवस का प्रस्ताव 8 जून 1992 को रियो डी जनेरियो में ग्लोबल फोरम में रखा गया था। हालांकि साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फैसला लिया कि 8 जून को 'विश्व महासागर दिवस' के रूप में नामित किया जाएगा। इसके बाद साल 2009 में पहली बार विश्व महासागर दिवस 'हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी' थीम के साथ मनाया गया।
दुनिया में कुल पांच महासागर हैं। प्रत्येक महासागर का अपना विशिष्ट स्थान और महत्व है। विश्व महासागर दिवस के मौके पर जानिए विश्व के पांच महासागरों के बारे में।
प्रशांत महासागर
यह महासागर एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के बीच स्थित है। प्रशांत महासागर दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है, जो लगभग 63 मिलियन वर्ग मील क्षेत्रफल में फैला है।