Tourist Places in Nepal: अधिकतर भारतीय विदेश जाने की इच्छा रखते हैं। हालांकि विदेश में घूमने को लेकर उनमें कुछ झिझक रहती है। भारतीयों के लिए किसी दूसरे देश की यात्रा न कर पाने की कई वजह होती हैं, जिसमें विदेशी भाषा का ज्ञान न होना, बजट से बाहर की ट्रिप होना और पासपोर्ट व वीजा के लिए मशक्कत करना शामिल है। लेकिन कई ऐसे देश हैं, जहां न तो आपको पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है और न ही भाषीय ज्ञान की सीमा। यात्रा भी उतने ही पैसों में की जा सकती है, जितनी भारत के ही किसी दूसरे राज्य या शहर के सफर पर खर्च होता। ऐसे देशों की सूची में भारत का पड़ोसी मुल्क नेपाल शामिल है। नेपाल भारत की सीमा पर सटा देश है, जहां की संस्कृति भारत से मिलती जुलती है। छुट्टियां मनाने के लिए परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ नेपाल जा सकते हैं। नेपाल में धार्मिक स्थल भी हैं और प्राकृतिक नजारों वाली दार्शनिक जगहें भी। नेपाल घूमने का खर्च भी कम है। लेकिन क्या आपको नेपाल के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में पता है? आइए जानते हैं नेपाल के पर्यटन स्थलों के बारे में ताकि जब आप नेपाल जाएं तो कोई भी खास दार्शनिक स्थल आपसे छूटे नहीं।