Famous Places in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। भोपाल को झीलों की नगरी कहा जाता है। इस शहर में कई खूबसूरत झीलें हैं, जिसमें बड़ा तालाब और छोटा तालाब सबसे लोकप्रिय हैं।
पर्यटकों के लिए भोपाल में घूमने के कई बेहतरीन विकल्प मिल जाएंगे। पर्यटन स्थल को लेकर भोपाल बहुत समृद्ध है। भोपाल में भीमबेटका, शहीद भवन, बिड़ला मंदिर, वन विहार, वाटर पार्क और डीबी माॅल आदि जगहें ऐसी हैं, जो स्थानीय लोगों से लेकर दूसरे शहरों व राज्यों से आए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
अगर आप दो दिन की छुट्टी में भोपाल घूमने की योजना बना रहे हैं तो यहां के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। यहां भोपाल के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।