फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheap Market: दिल्ली के पड़ोसी जिले में हैं ऐसे बाजार, जहां 100 रुपये में जींस और 50 रुपए में मिल जाती है शर्ट

Sun, 25 Jun 2023 05:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरीदाबाद बाजार - फोटो : istock

Cheap Market In Faridabad: दिल्ली की सरोजनी बाजार, पालिका मार्केट और चांदनी चौक काफी मशहूर है। यहां सस्ते कपड़े और कम पैसों में सामान मिल जाता है। दिल्ली-एनसीआर या आसपास के शहरों में रहने वाले लोग सस्ती बाजारों का जिक्र होते ही सबसे पहले सरोजनी मार्केट और चांदनी चौक को याद करते हैं। हालांकि दिल्ली के पड़ोसी जिले फरीदाबाद में भी कम दामों में कपड़े आसानी से मिल जाते हैं।

फरीदाबाद की स्थानीय बाजारों में महज 50-100 रुपये की पैंट शर्ट खरीद सकते हैं। अगर सरोजनी मार्केट या चांदनी चौक से अलग सस्ते सामान और कपड़ों की तलाश में हैं तो फरीदाबाद की सबसे सस्ती बाजार जाएं।

हरियाणा में स्थित फरीदाबाद को औद्योगिक नगरी कहा जाता है। फरीदाबाद से सैकड़ों चीजों का निर्यात-आयात किया जाता है। यहां से टॉप ब्रांड के बेहतरीन सामान को लोकल मार्केट से कम दामों में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं फरीदाबाद की सस्ती बाजारों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 5
फरीदाबाद बाजार - फोटो : facebook
फरीदाबाद एनआईटी प्लेस

इस शहर में फरीदाबाद एनआईटी प्लेस नाम का बाजार है, जो दिल्ली एनसीआर में भी मशहूर है। इस बाजार में महंगे और ब्रांडेड कपड़े सस्ते दामों में मिल जाएंगे। कम पैसों में ब्रांडेड कपड़े आसानी से खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी जरूरत की चीजें आसानी से यहां मिल जाएंगीं। 
विज्ञापन

3 of 5
फरीदाबाद बाजार - फोटो : istock
बल्लभगढ़ बाजार 

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मार्केट में हर छोटी से बड़ी चीज मौजूद रहती है। खास बात ये है कि इस बाजार में सामान का दाम कम होता है। ऐसे में जो लोग बजट में अनोखी चीजों को खरीदना चाहते हैं वह बल्लभगढ़ बाजार जा सकते हैं।

4 of 5
फरीदाबाद बाजार - फोटो : istock
ओल्ड फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद मार्केट सबसे पुराना और सबसे बड़ा मार्केट है। यह फरीदाबाद की सबसे किफायती बाजारों में से एक है। इस मार्केट में घर के लिए कुछ छोटे बड़े सामान सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। इस बाजार में कार से न जाएं, यहां पार्किंग के लिए मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरीदाबाद बाजार - फोटो : istock
सेक्टर 15 बाजार

फरीदाबाद का सेक्टर 15 बाजार सबसे पॉश बाजारों में गिना जाता है। इस बाजार में कपड़े, मोबाइल और अन्य गैजेट्स कम पैसों में खरीद सकते हैं। यहां आपको सब कुछ सही दामों में मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें