फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी लाया है आपके लिए इतना सस्ता पैकेज, महज 900 रुपये रोजाना खर्च पर कर सकेंगे साउथ इंडिया की सैर, जानें इसके बारे में सबकुछ

Sat, 06 Mar 2021 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हम जब भी कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं, तो दो चीजों को लेकर काफी उलझन में रहते हैं। पहला कि आखिर किस जगह का ट्रिप प्लान किया जाए, और दूसरा कि इस पर खर्चा कितना होगा। कई बार इन वजहों से बीच ट्रिप में काफी दिक्कतें तक हो जाती है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको एक ऐसे पैकेज के बारे मे बताने जा रहे हैं जो आपके काफी काम का है। दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्यूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी आईआरसीटीसी एक जबरदस्त टूर पैकेज लेकर आया है। तो चलिए जानते हैं इस पैकेज के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
क्या है ये पैकेज?
  • दरअसल, ये एक स्पेशल पैकेज है और इसके जरिए आपको अलग-अलग जगहों पर घुमाया जाएगा। इस ट्रेन के जरिए आपकी यात्रा 13 दिन की होगी, जिसमें 12 रातें होंगी। आईआरटीसी की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस स्पेशल पैकेज में आपको मल्किकार्जुन, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरै, त्रिवेंद्रम और तिरुपति घुमाया जाएगा। इस ट्रिप की शुरुआत आप देवरिया, वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, जौनपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी और सुल्तानपुर से की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कब से शुरू, कितना खर्च?
  • इस ट्रिप की शुरुआत रेलवे की तरफ से 31 मार्च से होगी, और 12 अप्रैल तक आपको घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपके लिए सभी तरह की व्यवस्था होगी। इस पैकेज में आपको लगभग 900 रुपये प्रतिदन के हिसाब से खर्च करने होंगे। वहीं, इस ट्रिप का कुल खर्च 12285 रुपये होगा। इस पैकेज को घुमने के लिहाज से काफी सही बताया जा रहा है। वहीं, खर्चे के लिहाज से भी इस पैकेज को अच्छा देखा जा रहा है।

4 of 5
IRCTC की नई वेबसाइट - फोटो : IRCTC
बुक कैसे करें?
  • अगर आप घूमने के शौकीन हैं, और इस पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो फिर आपके लिए ये काफी सही पैकेज हो सकता है। इस पैकेज को बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिरक वेबसाइट से इस पैकेज को बुक करना है। इसमें एक बार पैसे देकर आप इस ट्रिप के लाभ उठा सकते हैं। वहीं, ज्यादा लोगों के लिए इसे बुक करने पर आपका खर्चा कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मिलेंगी ये सुविधाएं
  • जब भी आप कोई टूर पैकेज बुक करते हैं, तो उसमें कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। ऐसे ही इस पैकेज में भी कई सुविधाएं दी गई हैं। इस पैकेज में आपको खाना, रहने की व्यवस्था, ट्रेन में आना-जाना, इंश्योरेंस, सिक्योरिटी की सुविधाएं आपको दी जाएगी। इसलिए इस पैकेज को कई लिहाज से काफी अच्छा बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें