April Travel Guide: मार्च के महीने तक सर्दियाँ खत्म होने लगती हैं और गर्मी की शुरुआत होने लगती है। इस महीने में न तो बहुत अधिक सर्दी और ना ही अधिक गर्मी होती है, हालांकि अप्रैल आते आते मौसम में गर्माहट और चिलचिलाहट को महसूस किया जा सकता है। अप्रैल में गुड फ्राई डे और ईद की छुट्टी है। ऐसे में इस महीने आप किसी ट्रिप पर जाने की योजना बना सकते हैं। हालांकि घूमने जाने से पहले आप यह जान लें कि अप्रैल में कहां जाना चाहिए और किन जगहों पर जाने से बचना चाहिए। सही जगह का चुनाव करके आप समय और पैसा दोनों बचा सकते हैं। वहीं अप्रैल के महीने में किसी गलत जगह पर सफर पर जाने से आपका पूरा मजा किरकिरा हो सकता है।