Banaras Guide Tips: अगर आप इस दिवाली कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो वाराणसी से बेहतर जगह शायद ही कोई हो। बनारस की दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव है। यहां दीपोत्सव के दौरान गंगा के घाटों पर हजारों दीयों की रोशनी, मंत्रोच्चार, आरती और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। दिवाली 2025 में काशी की यात्रा न केवल धार्मिक बल्कि आत्मिक सुकून देने वाली साबित हो सकती है। इस वर्ष दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को ंमनाई जा रही है। आइए जानते हैं कि अगर आप दो से तीन दिन की कम बजट ट्रिप बनाना चाहते हैं, तो कैसे प्लानिंग करे।