फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: इन जगहों पर परिवार संग मनाएं दिवाली, मिलेगी रोशनी और खुशियों की सौगात

Tue, 14 Oct 2025 10:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali 2025 Celebration Ideas: चाहे बनारस की गंगा आरती हो, जयपुर की जगमगाती हवेलियां, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर या अयोध्या की दीपोत्सव की भव्यता हर जगह दिवाली का जादू अलग और अविस्मरणीय होता है। इन खास जगहों पर दिवाली मनाना जीवन का यादगार अनुभव बन सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली मनाने कहां जाएं - फोटो : Freepik
Diwali 2025 Celebration Ideas : भारत में दिवाली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भावनाओं और रिश्तों को जोड़ने का अवसर है। रोशनी, मिठास और पारिवारिक मेलजोल से सजी यह रात हर किसी के जीवन में खुशी भर देती है। अगर आप इस दिवाली परिवार के साथ यात्रा करने का सोच रहे हैं, तो देश के कुछ शहर ऐसे हैं जो दिवाली के उत्सव को दोगुना कर देते हैं। चाहे बनारस की गंगा आरती हो, जयपुर की जगमगाती हवेलियां, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर या अयोध्या की दीपोत्सव की भव्यता हर जगह दिवाली का जादू अलग और अविस्मरणीय होता है। इन खास जगहों पर दिवाली मनाना जीवन का यादगार अनुभव बन सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : instagram
अयोध्या 

अयोध्या में दिवाली का महत्व सबसे खास है क्योंकि यह भगवान राम की जन्मभूमि है। हर साल यहां लाखों दीपों से राम की पैड़ी और सरयू तट जगमगा उठते हैं। दीपोत्सव का यह नजारा विश्वभर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। रंग-बिरंगी झांकियां, रामलीला और आतिशबाजी इस दिवाली को अविस्मरणीय बना देती हैं। परिवार संग यहां जाना आध्यात्मिकता और उत्सव का अनोखा अनुभव देता है।
विज्ञापन

3 of 6
बनारस में देव दीपावली - फोटो : Amar ujala
वाराणसी

वाराणसी की दिवाली जगमगाती गलियों और घाटों के कारण बेहद प्रसिद्ध है। खासकर देव दीपावली के समय गंगा तट लाखों दीयों से चमक उठते हैं। गंगा आरती का दिव्य दृश्य, आतिशबाजी और घाटों पर सजावट मन को भाव-विभोर कर देती है। यहां दिवाली पर रहना परिवार के साथ जीवनभर की यादें संजोने जैसा है। दीपावली के बाद यहां देव दीपावली का भव्य आयोजन भी होता है।

4 of 6
Rajasthan - फोटो : PTI
जयपुर 

जयपुर की दिवाली अपने शाही अंदाज और रोशनी के लिए मशहूर है। चौड़ी सड़कों, हवेलियों और बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। जोहरी बाजार और हवा महल के आस-पास की जगमगाहट देखने लायक होती है। यहां खरीदारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक मिठाइयां दिवाली को यादगार बना देती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अमृतसर - फोटो : Instagram
अमृतसर

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर दिवाली पर दीपों और रोशनी से ऐसा जगमगाता है मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो। इस दिन गुरुनानक जयंती भी पास-पास होती है, जिससे पूरे शहर में अद्भुत उमंग रहती है। मंदिर के सरोवर में जलते दीयों का प्रतिबिंब मन को शांति और सुकून देता है। परिवार संग यहां दिवाली मनाना आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mathura - फोटो : Instagram
मथुरा-वृंदावन

मथुरा और वृंदावन में दिवाली का उत्सव बेहद आध्यात्मिक होता है। यहां दीवाली भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मंदिरों में भव्य आरती और सजावट के साथ मनाई जाती है। मंदिरों में दीयों की जगमगाहट, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। यह जगह धार्मिक यात्रा के साथ परिवार को आध्यात्मिक अनुभव भी कराती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें