महालक्ष्मी मंदिर कोल्हापुर
- फोटो : facebook
महालक्ष्मी मंदिर, कोल्हापुर
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महालक्ष्मी का पवित्र मंदिर स्थित है। यह मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण चालुक्य वंश के शासकों ने वर्षों पहले कराया था। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां भगवान सूर्य देव माता लक्ष्मी का पद अभिषेक स्वयं करते हैं। मंदिर को लेकर एक और मान्यता है कि धनतेरस और दिवाली के दिन जो भक्त इस मंदिर में महालक्ष्मी जी के दर्शन करता है, उसे कभी पैसों की तंगी नहीं होती।