Best Places In Uttarakhand: देवभूमि उत्तराखंड प्राचीन मंदिरों के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, यहां कई खूबसूरत स्थल हैं जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जहां उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश समेत पवित्र चार धाम हैं, तो वहीं नैनीताल, मसूरी जैसे शानदार हिल स्टेशन भी हैं। उत्तराखंड घूमने के लिए जाने की योजना बना रहे लोगों को यहां के सबसे सुंदर स्थल पर जरूर जाना चाहिए।
धनौल्टी उत्तराखंड का एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो भीड़-भाड़ से दूर शांति और प्राकृतिक सौंदर्य की तलाश कर रहे पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह जगह मसूरी से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां की शांत वादियां, घने देवदार और बांज के जंगल, ठंडी हवा और बर्फबारी धनौल्टी को खास बनाते हैं। धनौल्टी में पर्यटक प्राकृतिक शांति और हरियाली के लिए जा सकते हैं। साथ ही सर्दियों में बर्फबारी का आनंद उठा सकते हैं। यहां सुरकंडा माता मंदिर काफी खूबसूरत स्थल है। आइए जानते हैं धनौल्टी में क्या है खास।