Best Destination Wedding Venue: यदि आप डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं तो दिल्ली के आस-पास कुछ ऐसी जगहें हैं तो इसके लिए परेक्ट मानी जाती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं दिल्ली के आस-पास की ये जगहें
- फोटो : instagram
Best Destination Wedding Venue: शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में लड़के और लड़कियां अपनी शादी को खास बनाने के लिए कपड़े, मेकअप से लेकर जगह का चुनाव भी सोच-समझ के करते हैं। इसी बीच अब आज-कल युवाओं के बीच डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। इसमें लोग अपने घर से दूर किसी जगह का चुनाव करते हैं और वहां अपने दोस्तो, परिवारवालों और करीबियों के बीच नए रिश्ते में बंध जाते हैं।
यदि आप भी डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं और दिल्ली के आस-पास जगह तलाश कर रहे हैं तो यहां हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। दरअसल, दिल्ली के आस-पास कई ऐसी जगहें हैं, जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
जयपुर
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर
यदि आपको महल और राजसी अंदाज पसंद है तो शहर की भीड़भाड़ से दूर जयपुर पहुंच जाइए। राजस्थान का ये शहर दिल्ली से 280 किमी दूर है। जहां रामबाग पैलेस, जयगढ़ फोर्ट, सिटी पैलेस, समोद पैलेस जैसी जगहें हैं। यहां कई ऐसे होटल्स भी हैं, जो किसी महल से कम नहीं हैं। यहां आप अपनी शादी प्लान कर सकते हैं।
दिल्ली से महज 5 घंटे की ड्राइव करके आप जयपुर पहुंच सकते हैं। वैसे तो दिल्ली से कई ट्रेन और बस भी जयपुर डायरेक्ट जाती हैं, ऐसे में आपके मेहमानों को भी पहुंचने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
3 of 6
उदयपुर
- फोटो : instagram
उदयपुर
राजस्थान में बसा उदयपुर महलों के साथ-साथ झीलों के लिए भी फेमस है। दिल्ली से उदयपुर तकरीबन 700 किमी दूर है। यहां लेकसाइड वेन्यू, पैलेस होटल्स और रोमांटिक वाइब आपकी शादी को यादगार बनाने में मदद करेंगे। जो लोग वाटरफ्रंट शादी की चाह रखते हैं, उनके लिए उदयपुर एक बेहतर जगह साबित हो सकती है।
4 of 6
मानेसर हरियाणा
- फोटो : instagam/weddingwire
मानेसर हरियाणा
यदि आप दिल्ली के बिल्कुल पास जगह तलाश कर रहे हैं तो हरियाणा में स्थित मानेसर भी किसी से कम नहीं है। ये दिल्ली से तकरीबन 50 किमी दूर है। यहां आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत फार्महाउस और रिसॉर्ट्स सही दामों में मिल जाएंगे, जहां आप अपनी शादी प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
नैनीताल
- फोटो : instagram
नैनीताल
यदि आपको पहाड़ और ठंडी हवाएं पसंद हैं तो दिल्ली के पास उत्तराखंड में स्थित नैनीताल भी एक बेहतर विकल्प है। ये दिल्ली से तकरीबन 300 किमी दूर है। यहां स्थित झील, पहाड़ और ठंडी हवा आपकी सिंपल सी शादी को रोमांटिक बना देंगी। नेचर लवर्स और इंटीमेट सेरेमनी पंसद करने वाले लोगों के लिए नैनीताल एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताजमहल स्थित है, जिसे प्यार का प्रतीक कहा जाता है। ऐसे में आपकी शादी के लिए इससे बेहतर जगह कोई हो नहीं सकती। ये दिल्ली से तकरीबन 250 किमी दूर है। ऐसे में आप यहां भी अपनी शादी की प्लानिंग कर सकते हैं।
आगरा में शादी प्लान कर रहे हैं तो ऐसी जगह का चयन करें, जहां से आपकी तस्वीरों में पीछे ताजमहल दिखे। ये आपकी तस्वीरों को खास बना देगा।