फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ये हैं पांच खूबसूरत जगहें, सस्ते में निबट जाएगी शादी

Sun, 19 Jan 2020 05:18 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
destination wedding
14 दिसंबर से 14 जनवरी तक चलने वाले खरमास(मलमास) के बाद एक बार फिर वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है। पिछले कुछ सालों में शादी समारोहों में काफी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं और उन्हीं में से एक है डेस्टिनेशन वेडिंग। घर से दूर किसी खूबसूरत जगह पर शादी को यादगार बनाने का यह खूबसूरत तरीका युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आइए आपको बताते हैं देश की 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन के बारे में:
विज्ञापन

2 of 7
WEDDING DESTINATION
दरअसल, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने आज के युवाओं में वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर रोमांच जगा दिया है और अब बहुत सारे लड़के-लड़कियां वेडिंग डेस्टिनेशन करना पसंद कर रहे हैं। वेडिंग डेस्टिनेशन करना तो बहुत कोई चाहते हैं, लेकिन कभी-कभी बजट इसकी अनुमति नहीं देता है तो कभी बेहतरीन वेडिंग डेस्टिनेशन नहीं मिल पाते हैं। हम आपको जिन बेहतरीन वेडिंग डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, वह आपके बजट में भी होगा और खूबसूरत भी होगा।
विज्ञापन

3 of 7
rishikesh
ऋषिकेश
गंगा नदी किनारे बसे इस खूबसूरत शहर में वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए ढेर सारे विकल्प हैं, क्योंकि यहां कई सारे होटल हैं जो वेडिंग डेस्टिनेशन कराते हैं। दिल्ली से करीब होने के कारण भी ऋषिकेश वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए लोगों के पसंदीदा जगहों में से एक है।

4 of 7
kerala travel - फोटो : Pixabay
केरल
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरल का रुख करना महंगा नहीं होगा। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता मिलेगी। वेडिंग के लिए केरल में कई खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं लेकिन अलेप्पी उन सबमें से बेहतर है। यहां पर मौजूद बीच, बैकवॉटर, लगून अलेप्पी को परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। अलेप्पी के अलावा आप मुन्नार में भी डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Colours of Rajasthan - फोटो : Pixabay
शेखावाटी
अगर आपके पास राजस्थान में जोधपुर या उदयपुर जैसे महंगे रीगल डेस्टिनेशन के लिए बजट नहीं है, तो शेखावाटी आपके लिए परफेक्ट जगह है। जो पर्यटकों के बीच कम लोकप्रिय है, लेकिन एक शाही विवाह के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। शेखावाटी में फ्रेस्को हवेलियां हैं, जो राज्य में अधिक फेमस वेडिंग डेस्टिनेशन की तुलना में बहुत कम लागत पर आती है।
विज्ञापन

6 of 7
pushkar
पुष्कर
पुष्कर, राजस्थान का छोटा सा प्राचीन शहर है। इस शहर में आप रॉयल वेडिंग का अनुभव ले सकते है। इस शहर में कई ऐतिहासिक हवेलियां हैं, जो आपकी डेस्टिनेशन वेडिंग को परफेक्ट और यादगार बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Colors of Varanasi - फोटो : Pixabay
वाराणसी
अगर आप और आपके पार्टनर थोड़े से भी आध्यात्मिक हैं तो बनारस आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है, जहां आप शादी के परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। यहां जाना खासकर आपके परिवार के बड़े-बुजुर्गों को जरूर पसंद आएगा। शादी में आप बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद ले सकते हैं और यहां कुछ दिन रुके तो गंगा घाटों समेत और भी कई दर्शनीय स्थलों का आनंद उठा पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें