darjeeling
कैसे जाएं दार्जिलिंग
दार्जिलिंग जाने के लिए हवाई जहाज, ट्रेन और बस की सुविधा मौजूद है।
हवाई मार्ग- दार्जिलिंग के सबसे करीब बागडोगरा एयरपोर्ट है, जो दार्जिलिंग से 88 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लगभग साढ़े तीन घंटे की यात्रा के बाद दार्जिलिंग पहुंचा जा सकता है।
रेल मार्ग- अगर आप ट्रेन से दार्जिलिंग जा रहे हैं तो न्यू जलपाईगुड़ी सबसे पास का रेलवे स्टेशन है, जिसकी दूरी दार्जिलिंग से लगभग 88 किलोमीटर है।
सड़क मार्ग- बस से सफर कर रहे हैं तो दार्जिलिंग, मिरिक और कलिम्पोंग जाने के लिए आप तेनजिंग नोर्गे बस टर्मिनस, सिलीगुड़ी जा सकते हैं। दार्जिलिंग बस से जाने के लिए आपको सिलीगुड़ी पहुंचना होगा। सीट शेयरिंग बसों या जीप से लगभग तीन-चार घंटे में दार्जिलिंग पहुंचा जा सकता है।