June Holiday Plan : गर्मी का महीना है। इस महीने को छुट्टियों का महीना कहना गलत नहीं होगा। स्कूल-काॅलेज जून में बंद होते हैं, इस कारण बच्चों को गर्मियों की छुट्टियां मनाने का मौका मिल जाता है। हालांकि लगभग दो महीने की गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे घर पर बोरियत महसूस करने लगते हैं। पहले के दौर में तो बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में नानी-दादी के घर जाया करते थे, लेकिन अब वह फैमिली ट्रिप पर जाने की जिद करते हैं।
माता पिता भी इस गर्मी और उमस में किसी ठंडी और शांत जगह पर परिवार के साथ कुछ यादगार और मनोरंजक पल बिताने के लिए हिल स्टेशनों की सैर करना पसंद करते हैं। हालांकि बच्चों की तरह नौकरीपेशा अभिभावकों के दफ्तर में गर्मियों की छुट्टियां नहीं मिलती, उन्हें तो अवकाश या किसी पर्व व त्योहार की छुट्टी का ही इंतजार करना होता है।
जून के महीने में कब छुट्टी मिल रही है और इस माह कितने लॉन्ग वीकेंड हैं, ये जानकर आप भी बच्चों और पार्टनर के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।